Google Analytics Meta Pixel हरेली-तिहार’’ पर 28 जुलाई को स्कूलों में ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ - Ekhabri.com

हरेली-तिहार’’ पर 28 जुलाई को स्कूलों में ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप 28 जुलाई को ‘‘हरेली-तिहार’’ सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में विशेष रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में हरेली त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में हरेली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूलों में हरेली पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए थे।

सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन द्वारा जारी निर्देश के तहत सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों, आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों आदि में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय कला एवं संगीत मंडलियों की सहायता से हरेली त्यौहार का विशेष आयोजन होगा। विद्यार्थियों के मध्य ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रगतिशील कृषक प्रतिनिधियों के हाथों पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।



स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में राज्य शासन निरंतर प्रयत्नशील है। इसी श्रृंखला में विगत वर्षों से राज्य की कृषि संस्कृति के प्रमुख त्यौहार ‘हरेली’ को प्रमुखता के साथ पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। ‘हरेली त्यौहार’ को उत्साह से मनाने और इसमें लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा शासकीय अवकाश भी घोषित किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से अक्षय तृतीया 3 मई 2022 से माटी पूजन महाअभियान की शुरूआत भी की गई थी। स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने के संबंध में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में ही विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

Read Also  पूरे राज्य में लागू होगी कर्मचारी राज्य बीमा योजना: श्रम मंत्री



कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को हरेली के दिन जिला स्तर एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में कृषि तथा वन विभाग के सहयोग से ‘पर्यावरण संरक्षण और हरेली की महत्ता’ पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उन्नत कृषकों, प्रयोगधर्मी कृषकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। जारी निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा विद्यालयों में स्थानीय संसाधन से प्राकृतिक बाउण्ड्रीवाल तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस अनुक्रम में हरेली के दिन ऐसे विद्यालय जहां बाउण्ड्रीवाल नहीं है, उन विद्यालयों की चौहद्दी के किनारे प्राकृतिक बाउण्ड्रीवाल तैयार करने के लिए वृक्षारोपण करने का विशेष अभियान भी संचालित किया जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में फलदार-छायादार पौधे भी लगाने और उसकी सुरक्षा एवं देख-भाल के लिए गोद लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...