सूरजपुर-कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्दश पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी शिवभजन सिंह के देखरेख में सम्पन्न कराया जा रहा है। 20 जुलाई 2022 को शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता योगा का आयोजन आत्मानन्द हिन्दी माध्यम स्कूल विश्रामपुर किया गया, जिसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि योगासन, शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है। योग से संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार करके शरीर की मुद्रा और लचीलेपन को भी बेहतर बनाता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हातो है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रमुख रूप से जे.पी. गेन्दले, कौशल्या सिंह, इश्हाक तिर्की, कमल निकुंज, विक्रम उसमानिया, सुकलाल यदू, रोहित रावत, अनमोल तिग्गा, राजकुमार नायक, समीर केरकेट्टा सहित समस्त व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...