Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की ग्रामवासियों से अपील-गौठानों को अपने गांवों की पहचान बनाएं - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की ग्रामवासियों से अपील-गौठानों को अपने गांवों की पहचान बनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के ग्रामीणों से गांव में निर्मित गौठानों को पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्वावलंबन एवं आय उत्पादक गतिविधियों के प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित कर उसे अपने गांव की पहचान बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि दीपावली के बाद हम गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि गांव में गोधन को हम लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर की पूजा करते हैं। गोबर हम सब के लिए दूध से ज्यादा महत्वपूर्ण है। गोबर से बनी खाद से हमारे खेत लहलहाते हैं और फसल उत्पादन बेहतर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गांव के विकास से ही राज्य का विकास होगा। छत्तीसगढ़ राज्य ने गांव-गांव में गोधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठानों का निर्माण होने से पशुधन अब हमारे लिए गोधन हो गए हैं। गौठान हमारे लिए समृद्धि और लक्ष्मी माता का मंदिर स्वरूप है। उन्होंने कहा है कि गौठानों का रख-रखाव, उसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने ग्रामीणों से गोधन के चारे की व्यवस्था के लिए गौठानों को पैरा दान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गौठानों में गोबर खरीदी की जा रही है। इससे वर्मी खाद का उत्पादन करके जैविक खेती को बढ़ावा देना और खेती की स्थिति में सुधार लाना है। गोबर से राज्य में बिजली बनाने का प्रयोग भी सफल हो चुका है। गौ माता की कृपा से अब रौशनी भी होगी। गौठानों में आय मूलक गतिविधियों और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वहां रूलर इण्डस्ट्रियल पार्क स्थापित किया जा रहा है। गौ-माता के आशीर्वाद से गौठानों में अब ग्रामीणों को वहां रोजगार मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से गौठानों को अपने गांव की पहचान बनाने, वहां चारागाह का निर्माण कर गांव को समृद्धि की ओर ले जाने की अपील की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...