सूरजपुर। कहने के लिए देश आगे बढ़ रहा है, पर हमारे कई गांवों में आज भी बुनियादी सुविधा और सड़क ना होने से आम व खास लोग (जनजाति )परेशान हैं। सड़क नहीं होने से मरीजों को एम्बुलेंस तक ग्रामीण खाट में ले जाने के लिए विवश हैं। यह मामला है सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड के पंडो जनजाति बाहुल गांव का। सरकार के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास की पोल खोलती है लगभग 350 राष्ट्रपति दत्तक पुत्रों के गांव की तस्वीर,जिनके क्षेत्र में सड़क नहीं बनने के कारण खाट में लेटाकर मरीज को इलाज के लिए ले जाने के लिए वे लोग मजबूर हैं। देश तो आगे बढ़ रहा है, पर हमारे कई जनजाति बहुल्य गांव आज भी सड़क व बुनियादी सुविधा न होने से पिछड़ रहें हैं। मरीजों को एम्बुलेंस तक ग्रामीण खाट में ले जाने के लिए विवश हैं। यह पूरा मामला जिले के ओडग़ी जनपद पंचायत के सुदूर दूरस्थ गांव आनंदपुर का है। गांव आनंदपुर के इमलीपारा व बहेराडाड़ में लगभग बच्चों समेत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के लगभग 350 लोग निवास करते हैं। जहां पर पहुंच मार्ग से लगभग 4 किलोमीटर पंगडंडी रास्ता है। यहां जब भी कोई पंडो जनजाति का सदस्य बीमार या किसी प्रकार की परेशानियों में पड़ता है उसे खाट पर ढोकर कर पहुंच मार्ग तक लाते हैं। गांव के दोनों पारा तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने की हालत में बीमार लोगों को मेडिकल सहायता से वंचित रहना पड़ता है। ऐसे में पारा वासियों ने नेताओं और अफसरों पर तंज कसते हुए कहते हैं कि वोट के समय रोड बनाने का आश्वासन देते हैं जीतने के बाद हकीकत में नहीं बदलते हैं। सत्ता की चकाचौंध में हम भोले-भाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो आदिवासियों को भुला दिया गया है।
बरसात में आए दिन मरीजों को खाट पर ढोकर लाते हैं
बीते शुक्रवार को गांव आनंदपुर के इमलीपारा की पंडो जनजाति महिला सोनकुवंर पंडो पति बृजलाल पंडो उम्र लगभग 30 को अपने घर पर सर्प ने फूंक मार दिया था जिससे महिला बेहोश हो गई थी। उसे बेहोशी हालत में खाट पर परिजन ढोकर लगभग तीन किलोमीटर चलकर पहुंच मार्ग पर लाए फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओडग़ी ले जाया गया तब कहीं जाकर महिला की जान बची। इस पारा में बरसात के दिनों में अक्सर इस तरह का नजारा देखने को मिलते रहता है। यह पंडो बहुमूल्य पारा बरसात के समय नर्क से भी बतर हो जाता है। आनंदपुर ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप पंडो का कहना की इस पारा में लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता पंगड़ड़़ी है यहां कभी सड़क का निर्माण हुआ ही नहीं है। इस समस्या को मैं आम ग्राम सभा व जन समस्या शिविर में निराकरण के लिए प्रस्ताव के माध्यम से अवगत करा चुका हूं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
जिला प्रशासन समस्या का जल्द करे समाधान
ग्राम पंचायत आनंदपुर के इमलीपारा व बहेराडाड़ के पंडो जनजातियों का कहना है कि हमारे यहां के पुल, बिजली, सड़क,पानी आदि समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन व सूरजपुर कलेक्टर जल्द करें अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण बसंत लाल पंडो, गोपाल पंडो, बृजलाल पंडो, पवन पंडो, बहसलाल पंडो व भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...