ओरेगन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रचा है। चैंपियनशिप के आखिरी दिन ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प्ट फाउल रहा। इसके बाद दूसरा अटेम्प्ट 82.39 मीटर, तीसरा 86.37 मीटर, चौथा 88.13 मीटर और पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा।
गौर होक्षकि पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा को रजत पदक मिला और वह अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।










