टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए करियर का दूसरा शतक जड़ा। सूर्यकुमार की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का पहला मैच वर्षा के कारण रद हो गया था।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्य ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर हावी रहे। मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्य ने मैदान के चारों ओर शाट लगाए और अपनी तूफानी पारी में 217 की स्ट्राइक रेट से रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी के आखिरी 64 रन सिर्फ 18 गेंदों में जड़ दिए। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में दूसरा टी-20 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, रोहित शर्मा ने 2018 में एक कैलेंडर वर्ष में दो शतक जड़े थे। सूर्य ने पहला शतक इस साल इंग्लैंड के विरुद्ध लगाया था।
रिषभ ओपन करने उतरे
टास गंवाकर भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और इशान किशान को ओपनिग के लिए उतारा था। हालांकि भारत का यह प्रयोग सफल नहीं रहा और पंत जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्य उतरे और मैदान पर तूफान ला दिया। उन्होंने 19वें ओवर में फर्ग्यूसन की गेंद को स्वीप कवर के ऊपर बाउंड्री पर भेजकर शतक पूरा किया। सूर्य की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अंतिम पांच ओवर में 72 रन जोड़कर 191 रन का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम की ओर से 20वां ओवर फेंकने आए टिम साउथी ने कप्तान हार्दिक, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की, लेकिन तब तक सूर्य अपना काम कर चुके थे।
गेंद से हुड्डा का कमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये जिससे टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। कप्तान केन विलियमसन के अर्धशतक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के पार्ट टाइम स्पिनर दीपक हुड्डा सबसे सफल रहे, जिन्होंने चार विकेट झटके। 19वें ओवर में हुड्डा ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...