Google Analytics Meta Pixel हर-हर शंभू भजन गाने पर यू-टयूब गायिका नाज से उलमा खफा - Ekhabri.com

हर-हर शंभू भजन गाने पर यू-टयूब गायिका नाज से उलमा खफा

यू-टयूब गायिका फरमानी नाज  हर-हर शंभू भजन गाकर मुस्लिम संगठनों के निशाने पर आ गई हैं। उलमा का कहना है कि एक मुसलमान को गैर इस्लामी कार्यों से परहेज करना चाहिए। नाज के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैैं।
गौर हो कि फरमानी नाज 2020 में इंडियन आइडियल में प्रतिभाग कर चुकी हैं। उनके यू-टयूब चैनल और इंटरनेट मीडिया पर लाखों फालोअर्स हैैं। उन्होंने एक सप्ताह पूर्व प्रवेंद्र सिंह और राहुल मुल्हेड़ा के साथ मिलकर हर-हर शंभू…शिवा महादेवा शंभू भक्ति गीत यू-टयूब पर लांच किया है। इसके बाद से उन्हें विरोध झेलना पड़ रहा है। फतवा आन मोबाइल सर्विस देवबंद के चेयरमैन मुफ्ती अरशद ने कहा कि मुसलमान को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो किसी दूसरे धर्म की शिनाख्त हो या फिर अन्य मजहब के धार्मिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देता हो। यदि कोई ऐसा करता है तो यह इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। मुसलमान को इस्लाम का मुकम्मल पाबंद होना चाहिए। ऐसी कोई बात न करे जो किसी दूसरे धर्म का हिस्सा हो।
इंटरनेट मीडिया पर भी कुछ लोग फरमानी नाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। फरमानी ने ये टिप्पणियां ‘फरमानी नाज सिगर” के पेज पर कमेंट सेक्‍शन से हटा दी हैं। इससे पूर्व उन्होंने 16 जुलाई को हरिद्वार में घूमूंगी भक्तिगीत गाया है। फरमानी के भाई मोहम्मद फरमान ने कहा कि यह कुछ लोगों की खराब मानसिकता को दर्शाता है। वह किसी के आगे झुकेंगे नहीं, अपना काम जारी रखेंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...