Google Analytics Meta Pixel एक अगस्त से कुछ अहम बदलाव-आयकर रिटर्न पर जुर्माना, LPG सिलेंडर सस्ता - Ekhabri.com

एक अगस्त से कुछ अहम बदलाव-आयकर रिटर्न पर जुर्माना, LPG सिलेंडर सस्ता

आज यानी एक अगस्त से कुछ अहम बदलाव हुए हैं। जहां कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं अब आयकर रिटर्न भरने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। आइये जानते हैं क्या क्या नियम बदले हैं। आज से 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल ने इसके दाम में 36 रुपये की कमी की है। अब दिल्ली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1976.50 रुपये में मिलेगा। पिछले माह यह 2012.50 रुपये में मिलता था। कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 1936.50 में और चेन्नई में 2141 रुपये में मिलेगा। पिछले माह भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे, जबकि घरेलू रसाई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगे हुए थे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं। अभी 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपये में, मुंबई में 1053 रुपये में, कोलकाता में 1079 रुपये में और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है।

रिटर्न भरने पर 5000 हजार रुपये जुर्माना
अब आयकर रिटर्न भरने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की थी, जो कल निकल गई है। अब तक तिथि नहीं बढ़ाई गई है, इसलिए रिटर्न भरने वालों को पांच हजार रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ेगा। जिनकी आय सालाना पांच लाख रुपये से कम है, उन्हें विलंब शुल्क बतौर 1000 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सालाना आय पांच लाख से ज्यादा होने पर 5 हजार रुपये जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

बगैर केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अब केवाईसी (KYC) अनिवार्य हो गई है। योजना के लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ केवाईसी कराना होगी। केवाईसी के लिए पुराने हितग्राहियों को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। यह बीत गया है। जिन लाभार्थियों ने केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी।

Read Also  कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की तलवार और कुल्हाड़ी से हत्या

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक से भुगतान के नियम बदले
बॉब या बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज से चेक से भुगतान के नियम बदले हैं। अब पांच लाख या ज्यादा के चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम अनिवार्य होगा। यह बदलाव चेक पेमेंट को सुरक्षित करने और धोखाधड़ी रोकने के लिए किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...