Google Analytics Meta Pixel Corona की खबर: भारत में 19.50 लाख,छत्तीसगढ़ में 11 हजार के पार,6 की मौत कोरोना संक्रमण से - Ekhabri.com

Corona की खबर: भारत में 19.50 लाख,छत्तीसगढ़ में 11 हजार के पार,6 की मौत कोरोना संक्रमण से

रायपुर। तेजी से बढ़ते संक्रमण से, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 1964536 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 40699 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य  में  अब तक कोरोना वायरस के कुल 352681 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 11020 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8088 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2855 मरीज सक्रिय है।

प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 483 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 217 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 483  कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 193 , बिलासपुर से 65, दुर्ग से 53,

राजनांदगांव से 31,बस्तर से 22, रायगढ़ से 19,कांकेर से 14, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा से 9, कोंडागांव से 9, कोरबा से 8, बलरामपुर से 8, गरियाबंद से 7, बालोद से 6, महासमुन्द से 6, और अन्य राज्य से 6, जशपुर से 3,सुकमा से 2, धमतरी से 2, बलौदाबाजार से 2, सरगुजा से 2, कोरिया से 2, बेमेतरा से एक और सूरजपुर से एक मरीज शामिल है।   

आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2855 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें फाफाडीह, रायपुर निवासी एक पुरुष, मठपुरैना, टिकरापारा, रायपुर  निवासी एक महिला, गुढिय़ारी, रायपुर निवासी एक पुरुष, राजनांदगांव निवासी एक पुरुष और जिला महासमुन्द के पिथौरा के अंतर्गत ग्राम पोटापार का एक पुरुष शामिल है। वहीं जिला जांजगीर चांपा के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम जमगहन का एक पुरुष जिसे कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद जांजगीर-चांपा के कोविड केयर केंद्र में 4 अगस्त को दाखिल किया गया था, आज प्रात: शौचालय में फांसी में लटके पाए गए हैं।

Read Also  एम्स को चिकित्सा शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बनाएं : प्रो. नागरकर

रायपुर में:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बाद उनके परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुछ दिनों पहले अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,उनका एम्स उपचार चल रहा है। अब उनकी पत्नी, बेटा, बहु, बड़ी बेटी,दामाद और छोटा भाई भी कोरोना संक्रमित मिले हैं । बेटा नितिन अग्रवाल और बहु संध्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं।


सोशल मीडिया में नितिन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेट हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से भी यही आग्रह किया गया है। ताकि उनकी वजह से किसी और को कोई परेशानी न हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *