देश को तीसरा स्वर्ण दिलाने वाले अचिंता को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस इवेंट में देश को कुल छह पदक मिले हैं और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। पुरुषों के 73 किलोग्राम फाइनल में अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस इवेंट में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस युवा एथलीट की सराहना की और कहा कि अब एक पदक आ चुका है तो उन्हें उम्मीद है कि शेउली को आखिरकार एक फिल्म देखने का समय मिलेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्विटर पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया। यब बातचीत भारतीय दल के बर्मिंघम रवाना होने से पहले की है। वीडियो में, पीएम मोदी ने शेउली से शांत और केंद्रित व्यवहार के बारे में सवाल पूछा। साथ ही जानना चाहा कि वो फिल्मों को कितना पसंद करते हैं, लेकिन वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें नहीं देख सकते हैं। बाद में मोदी कहते हैं कि एक बार स्वर्ण पदक के साथ लौटने पर आप भरपूर फिल्में देख सकते हैं। क्योंकि आपके पास खुद का मनोरंजन करने के लिए पर्याप्त समय होगा। इस बातचीत को याद करते हुए, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले, मैंने अचिंता शेउली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि अब उन्हें एक फिल्म देखने का समय मिलेगा, क्योंकि उन्होंने एक पदक जीत लिया है।” अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में 313 किग्रा की संयुक्त लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक जीता। इवेंट के दौरान, उन्होंने स्नैच राउंड में अपने आखिरी प्रयास में 143 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया। अपने तीसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 170 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ, अचिंता शेउली ने कुल 313 किग्रा (143 किग्रा+170 किग्रा) के साथ समाप्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...