Google Analytics Meta Pixel इंग्लैंड की महिला टीम ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास, क्लो कैली के जश्न ने जीता दर्शकों का दिल - Ekhabri.com

इंग्लैंड की महिला टीम ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास, क्लो कैली के जश्न ने जीता दर्शकों का दिल

लंदन । पिछले साल पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंटमें जीत मिली। उसने पहली बार महिला फुटबॉल में कोई बड़ा टूर्नामेंट(वर्ल्ड कप या यूरो कप) अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराया था। इला टोनी और क्लो कैली जीत ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई। इला टोनी ने 62वें मिनट में गोलकर इंग्लैंड को मैच में 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीत जाएंगी, लेकिन 79वें मिनट में जर्मनी की लिना मैगुल ने गोल दाग कर वेम्बले स्टेडियम को खामोश कर दिया। इंग्लैंड की टीम हैरान रह गई। मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। वहां 110वें मिनट में क्ले कैली ने कमाल कर दिया। उन्होंने जर्मनी की डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इंग्लैंड ने मैच में 2-1 की बढ़त ले ली। क्ले कैली क्लब फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलती हैं। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के महान खिलाड़ी रहे अर्जेंटीना के सर्जियो अगुएरो की तरह गोल का जश्न मनाया। अगुएरो ने 2012 में क्यूपीआर के खिलाफ गोलकर टीम को इंग्लिश प्रीमियर लीग में चैंपियन बनाया था। उन्होंने गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी थी। अगुएरो मैदान में जर्सी लहराते हुए दौड़ गए थे। उस लम्हें को क्ले कैली ने फिर से जीवित कर दिया। कैली ने भी गोल करने के बाद जर्सी उतार दी। उसे हवा में लहराते हुए लंबी दौड़ भी लगाई। उनका यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कैली का यह जश्न मनाने का अंदाज सिर्फ अगुएरो की तरह नहीं था। 1999 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में अमेरिका की ब्रांडी चैस्टिन ने भी चीन के खिलाफ जर्सी को उतारकर जश्न मनाया था। भाग्य ने जर्मनी का साथ नहीं दिया। कप्तान और सबसे ज्यादा गोल करने वाली एलेंक्जेंड्रा पॉप मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल पाई। टीम को उनकी कमी खली। वहीं, इंग्लैंड के साथ इस बार भाग्य था। पिछले साल पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत मिली। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम वर्ल्ड कप जीती थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...