Google Analytics Meta Pixel असम में आतंकी संचालित मदरसा ढहाया गया - Ekhabri.com

असम में आतंकी संचालित मदरसा ढहाया गया

असम के मोरीगांव जिले के मोइराबारी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने जमीउल हुडा मदरसे पर बुलडोजर चलवाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस मदरसे का संचालक बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम (एबीटी) का सक्रिय सदस्य है। एबीटी का अलकायदा से भी संबंध है। इसका संचालक मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा मोरीगांव के सहरिया गांव का ही रहने वाला है और एबीटी की अहम आर्थिक कड़ी है। सूत्रों के अनुसार आतंकी मुस्तफा के मदरसे को आपदा प्रबंधन अधिनियम और यूएपीए अधिनियम के तहत धराशायी किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस मदरसे की इमारत को ढहाने से पहले आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुस्तफा इस मदरसे को वर्ष 2018 से संचालित कर रहा था। गुरुवार सुबह बुलडोज किए जाने से पहले ही इस मदरसे को सील किया जा चुका था। इस मदरसे को कोई अनुमति नहीं थी। स्थानीय पंचायत या जिला प्रशासन से इसे स्थापित करने के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। मुस्तफा ने इसे अपनी ही जमीन पर बनवाया था जो उसे अपने पिता से पैतृक संपत्ति के रूप में मिली थी। यहां तक कि उसे दिया गया बिजली का कनेक्शन भी अवैध था। इसीलिए जिला उपायुक्त ने इस मदरसे को गिराने का फैसला लिया।
इससे पहले मोरीगांव की पुलिस ने मुस्तफा को एबीटी और अलकायदा से संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि मुस्तफा ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पढ़ाई की है। वह भोपाल से वर्ष 2017 में इस्लामिक कानून में डाक्टरेट हासिल कर चुका है। मुस्तफा के असम स्थित मदरसे में 43 छात्र पढ़ते हैैं जिन्हें अब दूसरे स्कूलों में दाखिला दिया गया है।
असम जिहादी गतिविधियों का अड्डा बना : हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि पिछले पांच महीनों में बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम के पांच माड्यूल को पकड़ा गया है।
सरमा ने कहा कि जिहादी गतिविधियां जहर घोलते-घोलते कई सालों में अंजाम दी जाती हैैं। राज्य में बाहर से आए इमाम निजी मदरसों में मुस्लिम युवाओं को गुमराह करते हैैं। इस संबंध में असम से अब तक कुल एक जिहादी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 के बीच जो बांग्लादेशी अवैध तरीके से असम में घुस आए थे, उन्होंने कोविड-19 के समय में कुछ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों का संचालन भी किया है। हमें अभी तक नहीं पता चल सका है कि ऐसे कितने बांग्लादेशी नागरिक अब तक राज्य में प्रवेश कर चुके हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...