असम के मोरीगांव जिले के मोइराबारी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने जमीउल हुडा मदरसे पर बुलडोजर चलवाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस मदरसे का संचालक बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम (एबीटी) का सक्रिय सदस्य है। एबीटी का अलकायदा से भी संबंध है। इसका संचालक मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा मोरीगांव के सहरिया गांव का ही रहने वाला है और एबीटी की अहम आर्थिक कड़ी है। सूत्रों के अनुसार आतंकी मुस्तफा के मदरसे को आपदा प्रबंधन अधिनियम और यूएपीए अधिनियम के तहत धराशायी किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस मदरसे की इमारत को ढहाने से पहले आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुस्तफा इस मदरसे को वर्ष 2018 से संचालित कर रहा था। गुरुवार सुबह बुलडोज किए जाने से पहले ही इस मदरसे को सील किया जा चुका था। इस मदरसे को कोई अनुमति नहीं थी। स्थानीय पंचायत या जिला प्रशासन से इसे स्थापित करने के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। मुस्तफा ने इसे अपनी ही जमीन पर बनवाया था जो उसे अपने पिता से पैतृक संपत्ति के रूप में मिली थी। यहां तक कि उसे दिया गया बिजली का कनेक्शन भी अवैध था। इसीलिए जिला उपायुक्त ने इस मदरसे को गिराने का फैसला लिया।
इससे पहले मोरीगांव की पुलिस ने मुस्तफा को एबीटी और अलकायदा से संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि मुस्तफा ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पढ़ाई की है। वह भोपाल से वर्ष 2017 में इस्लामिक कानून में डाक्टरेट हासिल कर चुका है। मुस्तफा के असम स्थित मदरसे में 43 छात्र पढ़ते हैैं जिन्हें अब दूसरे स्कूलों में दाखिला दिया गया है।
असम जिहादी गतिविधियों का अड्डा बना : हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि पिछले पांच महीनों में बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम के पांच माड्यूल को पकड़ा गया है।
सरमा ने कहा कि जिहादी गतिविधियां जहर घोलते-घोलते कई सालों में अंजाम दी जाती हैैं। राज्य में बाहर से आए इमाम निजी मदरसों में मुस्लिम युवाओं को गुमराह करते हैैं। इस संबंध में असम से अब तक कुल एक जिहादी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 के बीच जो बांग्लादेशी अवैध तरीके से असम में घुस आए थे, उन्होंने कोविड-19 के समय में कुछ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों का संचालन भी किया है। हमें अभी तक नहीं पता चल सका है कि ऐसे कितने बांग्लादेशी नागरिक अब तक राज्य में प्रवेश कर चुके हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...