रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल हाफ योजना पर नया दांव खेला है। बिजली कंपनी जुलाई महीने के बिल के साथ एक अलग पर्ची भी दे रही है। इसमें बताया जा रहा है कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत संबंधित उपभोक्ता को कितनी छूट दी गई है। इस पर्ची में यह जानकारी है कि योजना शुरू होने से अब तक उपभोक्ता को कितने रुपए की छूट दी जा चुकी है। सामान्य तौर पर बिजली बिल में फिक्स्ड चार्ज, एनर्जी चार्ज, ड्यूटी, सेस आदि मदों का जिक्र होता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2019 से बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी। इसके तहत 400 यूनिट तक की खपत में बिजली बिल पर आधी राहत दी जा रही है। तब से बिजली कंपनी बिल में एक मद बनाकर बाकायदा बताती रही है कि उस महीने के बिल में रिबेट कितना दिया गया है। अगस्त 2022 से बिजली कंपनी ने एक अलग पर्ची में इस छूट का विशेष उल्लेख करना शुरू कर दिया है। इस पर्ची में लिखा है कि बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिल आधा कर दिया जाता है। इसके तहत आपको निम्नलिखित छूट का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कनेक्शन नंबर, उपभोक्ता का नाम, बिल जारी होने का महीना, इस माह छूट का लाभ और योजना शुरू होने से लेकर अभी तक कुल छूट का लाभ का मद बना हुआ है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक मनोज खरे का कहना है, बिजली बिल में भी रिबेट की जानकारी दी गई होती है। लेकिन अधिकतर उपभोक्ता उसे देखते नहीं है। कहीं पूछने पर वे बता नहीं पाते कि उनको कितनी छूट मिल रही है। अब बिल के साथ एक पर्ची हर महीने उपभोक्ताओं को दी जाएगी। इसमें उनको जानकारी होती रहेगी कि इस महीने उनको सरकार की ओर से बिल में कितनी छूट मिली है।
41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं तक पर्ची
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास 60 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। उनमें 56 लाख उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के हैं। उनमें से भी 41 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का फायदा मिल रहा है। इन 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं तक यह पर्ची पहुंचनी है।
तीन सालों में 2500 करोड़ की छूट मिली
अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिल हाफ योजना मार्च 2019 से चल रही है। तब से लेकर जुलाई 2022 तक 2500 करोड़ रुपए से अधिक की छूट दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट किया है कि इसको बंद करने की कोई योजना नहीं है। यानी बिजली बिल हाफ योजना जारी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By User 6 /
August 23, 2026 /
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...