रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक ,चौराहों, सब्जी बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रातः 7:00 बजे से भ्रमण कर कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव एवं फैलाव से रोकने जरूरी एतिहात बरतने लोगों को जागरूक किया गया।
वही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन न करने वाले तथा मास्क न पहनने वाले एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चालान काट कर जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण भी किया गया।
सिंह द्वारा स्वयं विभिन्न दुकानों एवं सब्जी बाजारों में जाकर समझाइश दी गई तथा मास्क पहने के फायदे व नहीं पहने के नुकसान बताए गए। तथा दुकानों में अनिवार्य रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर रखने की हिदायत दी गई तथा बिना मास्क पहने वाले ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क बेचने तथा उसके पश्चात ही सामग्री देने की बात कही।उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन हो। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि निर्धारित समय पर ही दुकानें खोले एवं बंद किए जाएं।इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग व्यवसाय के लिए अलग-अलग समय निर्धारित की है।
दुकानों में फ्लेक्स लगा होना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग की मार्किंग भी हो। नियमों का पालन न करने पर 15 दिवस के लिए दुकान सील कर दी जाएगी। जिला प्रशासन की टीम द्वारा माइक से बोल कर लगातार लोगों को जागरूक भी किया गया इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता, एवं एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...