केरल के मां-बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति के बलबूते केरल लोक सेवा आयोग (पीएसी) की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल की है। अब दोनों सरकारी सेवाएं देंगे। 42 वर्षीय बिंदु और उनका 24 वर्षीय बेटा विवेक सफलता से गदगद हैं। केरल पीएससी का रिजल्ट तीन अगस्त को घोषित किया गया था। विवेक ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा में 38वां रैंक हासिल किया जबकि उनकी मां बिंदु ने लास्ट ग्रेड सर्वेंट्स (एलजीएस) परीक्षा में 92वां रैंक प्राप्त किया।
विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय मां बिंदु को दिया, जिन्होंने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। साथ ही पिता को जिन्होंने उनके लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की। विवेक ने कहा, ‘हम एक साथ कोचिंग कक्षाओं में जाते थे। हमें अपने शिक्षकों से बहुत प्रेरणा मिली। हम दोनों ने एक साथ पढ़ाई की, लेकिन यह उम्मीद नहीं की थी कि हम एक साथ उत्तीर्ण होंगे। हम दोनों बहुत खुश हैं।” विवेक ने कहा कि उनकी मां का यह चौथा प्रयास था। अपने पिछले सभी प्रयासों में वह असफल रही थीं।
उन्होंने बताया कि उनकी मां दस साल से आंगनवाड़ी शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही हैं। इसलिए मां केवल रविवार को ही कोचिंग कक्षाओं में शामिल होती थीं जबकि वह नियमित जाते थे। विवेक ने बताया कि उनकी मां का उद्देश्य आइसीडीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस) की पर्यवेक्षक परीक्षा पास करना था, उन्होंने इसके लिए प्रयास भी किए। ये अलग बात है कि उन्हें उसमें कामयाबी नहीं मिली। लेकिन उन प्रयासों ने उन्हें एलजीएस परीक्षा पास करने में मदद की।
केरल पीएससी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम पात्रता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खातक की डिग्री थी और उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए थी। अभ्यर्थी को पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा पास करनी थी। इसके बाद साक्षात्कार था। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर हुआ। महिलाओं के लिए पीएससी परीक्षा में बैठने की अधिकतम आयु सीमा 40 व्ार्ष है। कुछ कैटेगरी में आयु सीमा में छूट दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...