रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुछ युवकों ने एक गाय से क्रूरता की हद पार कर दी। युवकों ने गाय का मुंह को बोरी से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जब गाय अधमरी हालत में हो गई तो उसके चारों पैर रस्सी से बांधकर जिंदा ही नदी के तेज बहाव में फेंक दिया। खास बात यह है कि युवकों ने इसका वीडियो बनाया और खुद वायरल भी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 7 आरोपी अब भी फरार हैं। हसौद थाना के कारीभांवर गांव की घटना है। वीडियो में 10-12 युवक सोन नदी के पुल पर बैठी एक गाय को बेरहमी से पीटते और नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने पहले गाय के मुुंह पर बोरी बांध दी। फिर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गाय दर्द से तड़पती रही, लेकिन युवक उसको पीटने से नहीं रोके। गाय जब अधमरी होकर गिर गई तो युवकों ने उसके चारों पैर रस्सी से बांध दिए और उठाकर नदी में फेंक दिया। वीडियो लालमाटी गांव का गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है।
आरोपियों ने खुद वीडियो वायरल किया
बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, लेकिन गाय पर युवकों की क्रूरता को देख उनकी हिम्मत रोकने की नहीं हुई। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया है। गाय के जिंदा ही नदी में बहने और बाद में मौत होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि गाय का शव बरामद नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज था, ऐसे में शव मिलने की संभावना काफी कम है।
क्रूरता करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
हसौद पुलिस ने पूरे मामले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम कमल किशोर खूंटे, राहुल खूंटे, किरण जाटवर, कुलदीप टंडन, ऋषि डहरे बताया जा रहा है। घटना में शामिल 7 आरोपी अब भी फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हसौद पुलिस ने धारा 429 , पशु संरक्षण की धारा 410 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...