Google Analytics Meta Pixel बिहार में भाजपा को लग सकता है और झटका, 3 सांसद जदयू-राजद के संपर्क में - Ekhabri.com

बिहार में भाजपा को लग सकता है और झटका, 3 सांसद जदयू-राजद के संपर्क में

बिहार में भाजपा के नेतृत्‍व वाले गठबंधन एनडीए को एक और झटका लग सकता है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि तीन सांसद जदयू और राजद के संपर्क में हैं। तीनों कभी एनडीए को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि भाजपा और एनडीए ऐसे किसी भी टूट से इन्‍कार कर रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि उन पर कोई असर नहीं पडने वाला है।

 

हाल ही में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली। ऐसे में जहां नीतीश फिर मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो लालू के लाल तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री का पद मिला। मामला यहीं तक नहीं सिमटा, बिहार में नई कैबिनेट को लेकर भी माथापच्ची जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि एनडीए को जल्द ही एक और झटका लग सकता है। लोजपा पारस गुट के तीन सांसद नीतीश की पार्टी जेडीयू और तेजस्वी की पार्टी आरजेडी में शामिल हो सकते हैं।

 

लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) चीफ रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद लोजपा दो गुटों में बंट गई थी। एक गुट चाचा पशुपति कुमार पारस का बन गया तो एक गुट रामविलास के बेटे चिराग पासवान का बन गया। लोजपा के छह सांसद में चिराग को छो़ड़कर बाकी सभी पांच सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ हो लिए, जबकि चिराग अकेले रह गए। पशुपति कुमार पारस वर्तमान समय में केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।

 

जिन तीन लोजपा सांसदों के जेडीयू-आरजेडी में शामिल होने की बात सामने आ रही है, उनमें खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी और वैशाली से सांसद वीणा देवी और नवादा से चंदन सिंह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। वहीं तीन अन्य जो लोजपा के सांसद हैं, वो परिवार से ही हैं। उनमें जमुई से सांसद चिराग, हाजीपुर से पारस और समस्तीपुर से प्रिंस जो पशुपति कुमार पारस के बेटे हैं, वो एनडीए में बने रहेंगे।

Read Also  सूदखोरों से परेशान किसान ने की आत्महत्या

बता दें, हाल ही में जब बिहार में राजनीतिक उठा-पटक मची थी, तब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश पर जमकर हमला बोला था। साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा एनडीए में बनी रहेगी। लोजपा एनडीए का साथ नहीं छोड़ेगी, लेकिन जिस तरह से पारस और उनके बेटे प्रिंस को छोड़कर बाकी सभी तीनों सांसदों के जेडीयू और आरजेडी में शामिल होने की बात सामने आ रही उससे यह लगता है कि पारस सांसदों को अपने पाले में रखने में नाकामयाब रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...