Google Analytics Meta Pixel रायपुर में 17 को पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और एलियासु सुले होंगे आमने-सामने - Ekhabri.com

रायपुर में 17 को पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और एलियासु सुले होंगे आमने-सामने

रायपुर। राजधानी के बलबीर जुनेजा स्टेडियम में 17 अगस्त को जंगल रंबल का आयोजन किया गया है। इसमें पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और एलियासु सुले आमने-सामने होंगे। सुले ने कहा कि यहां मेरा 9वां नाकआउट होगा। वहीं विजेंदर सिंह ने छत्तीसगढ़ में आयोजन मंच देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। पिछले आठ मुकाबले नाकआउट से जीतने वाले इलियासु सुले 17 अगस्त को रायपुर में होने वाले जंगल रंबल में विजेंदर सिंग को नाक आउट कर अपना नाम नाबाद रिकॉर्ड बुक में दर्ज करना चाहते हैं। सुले का कहना है कि मैंने उनके पिछले मुकाबले देखे हैं और मैं जानता हूं कि वह सबसे अच्छा क्या करते हैं, लेकिन मुझे चिंता नहीं है, क्योंकि नॉकआउट नंबर 9 पर विजेंदर सिंह का नाम लिखा हुआ है। उनका कद मुझे परेशान नहीं करता है, मुझे पता है कि भीड़ उनके पीछे होगी, लेकिन मुझे पता है कि उन सभी को कैसे चुप कराया जाए। घाना के प्रतिद्वंद्वी एलियासु सुले ने कहा, विजेंदर सिंह लगभग एक साल से अधिक समय से मैनचेस्टर में प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपनी तैयारियों के अंतिम चरण पर काम कर रहे हैं। विजेंदर शांति से अपने प्रतिद्वंद्वी को देख रहेे, उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं, वह भूल रहे हैं कि मैंने पहले भी ऐसे 12 मुक्केबाजों का सामना किया है, जिनके पास मुझसे कहने के लिए लगभग एक ही तरह की बातें थीं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वे मुकाबले कैसे हुए थे, यह मेरे पेशेवर मुक्केबाजी करियर में एक नए युग की ओर एक कदम है। विजेंदर आकार में नहीं है, मैंने उसकी आखिरी लड़ाई देखी, मुझे लगता है कि यह उसके सन्यास लेने का समय है। यह लड़ाई निश्चित रूप से नॉकआउट के साथ मेरी तरफ से उनके लिए विदाई होगी। सुले ने कहा, द जंगल रंबल 17 अगस्त को रायपुर के बलबीर जुनेजा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दर्शकों के लिए वूट स्पोट्र्स 18 खेल पर मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस मुकाबले के टिकट बुक माय शो पर लाइव है। अपनी तरह के इस पहले आयोजन में मुख्य कार्यक्रम के साथ 4 अंडरकार्ड फाइट्स भी शामिल होगी। विजेंदर सिंह का मुकाबला करने वाले एलियासु सुले घाना के पेशेवर मुक्केबाज हैं। एलियासु सुले ने अपने पिछले आठों मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदियों को नाक आउट किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...