Google Analytics Meta Pixel कांकेर में बारिश का कहर: घर गिरने से 5 लोगो की मौत - Ekhabri.com

कांकेर में बारिश का कहर: घर गिरने से 5 लोगो की मौत

भानुप्रतापपुर/कांकेर। कांकेर जिले में पिछले 2 दिनों से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. ऐसे में बीती रात बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत इरपानार के पास PV 110 गांव में एक मकान के गिर जाने से अंदर सो रहे 5 लोग दबकर मर गए हैं. घटना की देर से सुबह जानकारी मिलते के बाद प्रशासन-पुलिस ने बचाव की कवायद शुरू की, लेकिन बारिश की वजह से नदी के उफान पर होने से मौके तक पहुंच पाने में राहत कार्य कर पाना मुश्किल है. ऐसे में विधायक अनूप नाग ने सरकार से स्थल तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की है.बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार दिनों से बारिश बरपा रही है. बिलासपुर में बीते 4 दिन से हो रही लगातार बारिश से नदी-नालों का पानी अब निचली बस्तियों, मोहल्लों और वार्डों तक पहुंच गया है. घर, स्कूल और दुकान जलमग्न हो गए हैं. शहरी क्षेत्र में सिरगिट्टी, तिफरा, सकरी, घुरू, अमेरी, मन्नाडोल, डिपरापारा, कुंदरापारा, देवारपारा, यदुनंदन नगर, उसलापुर और सरकंडा में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी क्षेत्र में भी हालात बिगड़े हुए हैं. एसडीआरएफ की टीम तमाम प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का रेस्क्यू कर रही है. जोन वार इसके लिए मुनादी कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुंगेली जिले में बाढ़ का कहर जारी है. सरगांव नगर पंचायत का वार्ड क्रमांक 1 चारों तरफ पानी से घिरकर टापू के रूप में बदल गया है. 500 से अधिक लोग पानी में फंस गए. तेज बारिश के बावजूद भी मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और एसपी चंद्रमोहन सिंह मोटर बोट के जरिये लोगों तक मदद पहुंचाने गए. कलेक्टर ने मदद के लिए दुर्ग जिले से एसडीआरएफ की टीम बुलाई. इसके पहले सल्फा गांव से 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. उनके रुकने का इंतजाम कॉलेज भवन में किया गया. जिले में लगातार हो रही बारिश आफत की बारिश साबित हो रही है. मनियारी शिवनाथ आगर नदी उफान पर है।

Read Also  महतारी वंदन योजना के आवेदन की आखिरी तारीख कल, अब तक इतनी महिलाओं ने किया आवेदन

धमतरी जिले के सभी बांध लबालब

धमतरी जिले में लगातार अच्छी बारिश से सभी चारों बांध लबालब हो चुके हैं. रविवार को सोंढुर बांध के सभी 5 गेट खोल दिए गए. 2400 क्यूसेक पानी सोंढुर नदी में छोड़ा जा रहा है. जलसंसाधन विभाग ने बताया कि अभी कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के कारण करीब 5 हज़ार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है. सोंढुर नदी के तटीय गांवों में अलर्ट कर दिया गया था. महानदी में जल स्तर बढ़ सकता है, फिलहाल आला अफसर लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।

बलौदा बाजार नदी-नाले उफान पर

बलौदा बाजार जिले में बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर हैं. जिले के नदी किनारे बसे गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिले से रायगढ़ जांजगीर और बिलासपुर जाने वाली मुख्य सड़कें पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं. भाटापारा का सिमरिया घाट, अमेठी घाट और गिधौरी पुल के ऊपर से भी पूरी तरह से पानी चलने लगा है. जिला मुख्यालय आने का संपर्क भी टूट चुका है।
कोरबा में रतजगा पर मजबूर लोग

कोरबा शहर में बीती रात हुई झमाझम बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. बस्तियों के साथ ही कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, शारदा विहार, कुंआ भट्टा सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को रात के अंधेरे में रतजगा करना पड़ा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...