रायपुर। सरकारकुपोषण दूर करने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन धरातल पर इसका परिणाम कुछ और दिखाई दे रहा है। नौनिहालों, गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओं को दिया जाने वाला रेडी टू ईट का पाउडर अवैध तरीके से खपाने की तैयारी हो रही थी, जिसे ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है। बता दें कि, बलरामपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत जतरो पंचायत के हर्रा तांड गांव में बीती रात गांव के ही स्थानीय निवासी कन्हैया गुप्ता 160 बोरी अवैध रेडी टू ईट फूड अज्ञात पिकअप वाहन से गांव के जसबल सिंह के घर में चुपके से अनलोड कराकर मार्केट में खपाने की तैयारी में था। तभी गांव के ही लोगों के अवैध भंडारण और परिवहन की जानकारी लगी। जिसके बाद गांव वालों ने एकजुटता दिखाई और अवैध रूप से भंडारित किए गए रेडी टू ईट फूड को जब्त कर स्थानीय प्रतिनिधियों को सूचित किया। वहीं घटना के बाद पंचायत के सरपंच और प्रतिनिधियों के द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और महिला बाल विकास अधिकारी के द्वारा अवैध रेडी टो ईट फूड को जब्त कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही। लोगों का कहना है कि कई दिन से इस तरह के काम को अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन इस बार अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाए और लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि, कुछ दिनों पूर्व से ही रेडी टू ईट वितरण की जिम्मेदारी बीज निगम को दी गई है। तब से या काम बीज निगम द्वारा किया जाता है हमारे द्वारा कार्यवाही कर पंचनामा बीज निगम को भेज दिया जाएगा।
विधायक बृहस्पति सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए
पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम में विभागीय अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। क्योंकि ऐसे मामले बगैर अधिकारियों की संलिप्तता के करना संभव नहीं है। वहीं जिले के महिला बाल विकास अधिकारी जेआर प्रधान भी मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासनिक स्तर पर ऐसे अधिकारियों पर भी क्या कार्रवाई की जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...