Google Analytics Meta Pixel 46 टन जिंक सल्फेट जब्त,04 उर्वरक निर्माता कंपनी का किया गया निरीक्षण - Ekhabri.com

46 टन जिंक सल्फेट जब्त,04 उर्वरक निर्माता कंपनी का किया गया निरीक्षण

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, अधिकारियों को किया सम्मानित


रायपुर । कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर रायपुर जिले के विभिन्न उर्वरक निर्माता कंपनी द्वारा निर्मित उर्वरक की गुणवत्ता की जांच हेतु गठित दल द्वारा नमूना लिया गया।इसी तारतम्य में रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट निर्माता कंपनी मेसर्स ओम केमिकल्स उरला स्थित विनिर्माण इकाई का आकस्मिक निरीक्षण दल के द्वारा किया गया।

कंपनी द्वारा निर्मित जिंक सल्फेट उवर्रक के 2 नमूने परीक्षण हेतु लिया जाकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया। उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन पाये जाने के कारण उर्वरक निरीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के तहत उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 खंड 28,में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उर्वरक निरीक्षक के द्वारा खंड 19 के अंतर्गत भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाकर रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट 46 टन जब्त कर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।


इसी तरह उर्वरक निर्माता कंपनी मेसर्स अल्फा क्रॉप साइंस, 372 सेक्टर-सी, उरला इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र रायपुर के परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 2 नमूने मिश्रित उर्वरक एवं 3 नमूने कीटनाशी लिया जाकर परीक्षण हेतु गुण नियंत्रण प्रयोगशाला में भेजा गया। उर्वरक निर्माता कंपनी मेसर्स माधव एग्रो इण्डस्ट्रीज भनपुरी रायपुर के विनिर्माण परिसर का निरीक्षण किया गया। रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट एवं मैग्नीशियम सल्फेट के 1-1 नमूना लिया गया। उर्वरक निर्माता कंपनी मेसर्स संगम इस्पात लिमि. इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र सरोरा रायपुर के परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1माइकोरायजा जैव उर्वरक का नमूना लिया जाकर परीक्षण हेतु गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया।
उपसंचालक श्री आर एल खरे ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरक के 121 नूमने उर्वरक निर्माता कंपनी एवं विक्रय केन्द्रों से लिया जाकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। खरीफ मौसम में गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक का भंडारण- वितरण हेतु जिले के समस्त विक्रय केन्द्रों का निरीक्षकों के द्वारा सतत् निरीक्षण कर गुणवत्ता हेतु निगरानी रखी जा रही है। कृषि आदानों के गुणवत्ता अमानक पाये जाने की स्थिति में प्रावधानानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी, इस हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Read Also  आईआईएम रायपुर में सुशासन वाटिका का हुआ भव्य शुभारंभ


उन्होंने कृषको को प्राथमिक सहकारी समिति विक्रय केन्द्र से आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त करने कहा है।उर्वरक आपूर्ति अथवा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की संशय होने पर क्षेत्रीय कृषि अधिकारी अथवा किसान हेल्प लाईन टोल फ्री नं. 18002331850 जिला रायपुर से संपर्क कर सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *