अभिनेता अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु” रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में गलत तथ्य पेश करने पर भाजपा नेता सुब्रह्माण्यम स्वामी की ओर से अक्षय फिल्म निर्माता और अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस समेत आठ लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
इस संंबंध में राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुब्रह्माण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कटाक्ष किया, ‘मुंबई के सिनेमावालों की झूठ बोलने और गलत जानकारी देने की बुरी आदत है। उन्हें बौद्धिक संपदा के अधिकार का सबक सिखाना है, इसलिए अधिवक्ता सत्या सबरवाल के जरिये फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (राजीव भाटिया) और आठ अन्य लोगों को नोटिस भेजा गया है।
इस कानूनी नोटिस में सत्या सबरवाल ने कहा कि मेरे मुवक्किल (सुब्रह्माण्यम स्वामी) ने वर्ष 2007 में सफलतापूर्वक राम सेतु के बचाव और संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में जिरह की थी। साथ ही उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार के सेतुसमुद्रम शिप चैनल प्रोजेक्ट के निर्माण का जमकर विरोध किया था।
तत्कालीन केंद्र सरकार ने अपनी इस परियोजना के लिए 31 अगस्त, 2007 को सुप्रीम कोर्ट में हिंदुओं के लिए पवित्र राम सेतु के ध्वंस के प्रस्ताव की पैरवी की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु को ध्वस्त करने या उसे किसी भी रूप में क्षतिग्रस्त करने की योजना को अस्वीकार करने का आदेश दिया था। यह फैसला इस आधार पर दिया गया था कि विश्वास और पूजा को अनिवार्य रूप से संवैधानिक मान्यता प्राप्त है।
नोटिस में कहा गया है कि जल्द रिलीज होने वाली राम सेतु नाम की फिल्म में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के गलत तथ्य और याचिकाकर्ता के गलत नाम दिखाए गए हैैं। इसलिए यह नोटिस भेजा जा रहा है कि अदालत की कार्यवाही का सम्मान करते हुए फिल्म के कोई गलत तथ्य नहीं दिखाए जाएं। स्क्रिप्ट और फिल्मांकन के नाम पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाए। साथ ही फिल्म की क्रेडिट लाइन में सुब्रह्माण्यम स्वामी का नाम और उनके योगदान को भी देने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि राम सेतु फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैैं। इसमें काम करने वाले कलाकार अक्षय कुमार, जैकलीन, नुशरत ब्रूचा और दक्षिण भारतीय कलाकार सत्यदेव हैैं जो फिल्म में आर्कियोलाजिस्ट बने हैैं। राम सेतु (एड्म ब्रिज) भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला एक मानव निर्मित प्राचीन पुल है जो प्राकृतिक चूना पत्थरों से बना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...