यहां के लोगों में नये जिले के लोकार्पण को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सभी वर्ग के लोगों ने नये जिले की सौगात पर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है। नये जिले में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ेंगी, समस्याओं का निराकरण, शासकीय कामकाज तेजी से पूरे होंगे और अन्य सुविधाओं में विस्तार होगा।
मोहम्मद रहबर कुरैशी मोहला में बेल्ट और चश्मे की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि अब 100 किमी नांदगांव जाने की जरूरत नहीं। यहीं पर बढ़िया स्कूल, यहीं अस्पताल और सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
भुवन सिंह धुर्वा, मोहला के नये जिला बनने पर बहुत खुश हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारा सपना पूरा किया। लाल श्याम शाह जी का सपना पूरा किया।
लोकेश्वर मोहला में हर्बल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बढ़िया पढ़ाई से यह काम शुरू कर पाया।
अब मोहला में शिक्षा की स्थिति मजबूत होगी तो मेरे जैसे और लोग आगे आएंगे।
भगत राम टेमडे ने कहा – अब बिजनेस बढ़िया होगा। आबादी बढ़ेगी, निर्माण कार्य होंगे, अधिकारी-कर्मचारी बसेंगे, उद्योग खुलेंगे। जिसका सीधा लाभ हमें होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
चेहरों पर चमक रही है, नये जिले की खुशी
मोहला के नया जिला बनने से महिलाओं में अपार खुशी है। उनका कहना है कि हमारे बच्चों को अब पास ही में शिक्षा मिल पाएगी। रोजगार भी मिलेगा। कलेक्टर बैठेंगे तो आवेदन की स्थिति जानने में आसानी होगी।
एक ने बताया कि सर्प दंश के क्लेम की जानकारी के लिए हमें नांदगांव जाना पड़ता था, अब मोहला जिला बन रहा है, जल्दी क्लेम मिलेगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...