भारती एयरटेल और नोकिया के बीच बड़ी साझेदारी की खबर है, जिससे एयरटेल के ग्राहकों को काफी फायदा हो सकता है क्योंकि इस डील से एयरटेल के 4जी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। यही नहीं, आगे चलकर 5जी नेटवर्क डेवलप करने में भी नोकिया की तरफ से मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह डील एक बिलियन डॉलर यानी करीब 7,636 करोड़ रुपये में हुई है। हालांकि डील की रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस डील के जरिए देश के सभी नौ सर्किल में एयरटेल 5जी नेटवर्क के लिए काम करेगा। एयरटेल के नेटवर्क में नोकिया सबसे बड़ा 4जी वेंडर है। वहीं आने वाले समय में नोकिया 5जी नेटवर्क के लिए 3,00,000 रेडियो यूनिट्स लगाएगा। इस डील के बाद नोकिया ने कहा है कि वह एयरटेल को जरूरी उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराएगा। जिन इलाकों में एयरटेल का नेटवर्क कमजोर है, उन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम होगा।
इस साझेदारी पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हम एक दशक से अधिक समय से नोकिया के साथ काम कर रहे हैं और अपने नेटवर्क की क्षमता और कवरेज को बेहतर बनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं।’
वहीं इस साझेदारी के बाद अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा, ‘हमने कई वर्षों तक भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम किया है और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है। यह परियोजना उनके मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएगी और एयरटेल ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और भविष्य में 5 जी सेवाओं के लिए नींव भी रखेगी।’
इस डील के तहत नोकिया SRAN (सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क) प्रोडक्ट्स के जरिए एयरटेल की मदद करेगा। बता दें कि SRAN के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटर को 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को मैनेज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। बता दें कि मौजूदा समय में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है। साल 2025 तक भारत में यूनिक मोबाइल यूजर्स की संख्या 92 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी जिनमें से 8 करोड़ 5जी यूजर्स होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...