Google Analytics Meta Pixel 5200 के मोबाइल चुराने के दोषी को सात वर्ष कैद की सजा - Ekhabri.com

5200 के मोबाइल चुराने के दोषी को सात वर्ष कैद की सजा

5200 के मोबाइल चोरी करने के दोषी को इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने सात वर्ष कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मोबाइल चोर किशन उर्फ ललित हेला को सरकारी रेल पुलिस यानी जीआरपी ने 30 अक्टूबर 2014 को गिरफ्तार किया था। आरोप साबित होने पर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस रागिनी ने सजा सुनाई। वहीं, उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद होने पर चार वर्ष की अतिरिक्‍त सजा सुनाई गई। उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।जुर्माना न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

 

कर्नलगंज के बक्शी बांध निवासी किशन उर्फ ललित हेला को जीआरपी प्रयाग के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए थे। इसमें से एक मोबाइल एक सिम और दूसरा मोबाइल दो सिम वाला था। दोनों मोबाइल की कीमत करीब 5200 रुपये थी। किशन के पास से नशीला पाउडर भी मिला था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह ट्रेन में सवार यात्रियों को नशीला पाउडर सुंघाकर मोबाइल चोरी कर लेता था। बाद में चुराए गए मोबाइल को औने-पौने दाम पर बेच देता था। उसे नैनी जेल भेज दिया गया। किशन के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ था, जिस कारण मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस रागिनी द्वारा की जा रही थी।

 

मोबाइल चोरी के मामले में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आरोपित के अधिवक्ता ने अपने-अपने तर्क रखे। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस रागिनी ने किशन को सात वर्ष की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, नशीला पदार्थ रखने के मामले में एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक श्रीप्रकाश ने आरोप साबित किया, जिस पर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस रागिनी ने किशन को चार वर्ष की सजा सुनाई। दोनों सजा एक साथ चलेगी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाए। जुर्माना न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

Read Also  सूखी नदी में यहां लोग पूज रहे हैं पानी के कोरोना देवता

 

किशन 30 अक्टूबर 2014 से जेल में बंद है। ऐसे में अगले माह अक्टूबर में जेल में बिताई गई अवधि आठ वर्ष हो जाएगी। शुक्रवार को आए फैसले के बाद किशन की जेल से रिहाई अब लगभग तय है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...