Google Analytics Meta Pixel सशस्त्र सेना जितनी सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित व विकासशील-अनुसुईया उइके - Ekhabri.com

सशस्त्र सेना जितनी सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित व विकासशील-अनुसुईया उइके

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर में किया सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण
रायपुर- राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर के धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारी (सैनिकों के विधवा, परिवार के महिला सदस्य) को शाल-श्रीफल से सम्मानित कर राशि का वितरित किया। साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद जवान की पत्नी को और पेंशन प्राप्त जवानों की पत्नियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके कहा कि मैं उन सैनिक परिवारों के बीच हूं, जिनके शूरवीरों ने अपनी पूरी जिन्दगी कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा में गुजारी है। राज्यपाल ने कहा कि उनकी सेवाओं के फलस्वरूप ही देश चारों ओर से सुरक्षित है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करें ताकि सरहद पर तैनात सैनिक बेहिचक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें। सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़ होती है, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए एक करोड़ 6 लाख की लागत से बने सैनिक विश्राम गृह में 6 कमरे और हॉल का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित विश्रामगृह में सैनिक परिवारों के अलावा बस्तर आने वाले समस्त वर्दीधारियों एवं उनके परिजनों को भी आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को पूरे देश में बड़े शान से मनाया जाता है। सभी देशवासी अपने सैनिकों, शहीदों एवं उनके परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ए.एस.एफ फण्ड में बढ़-चढ़कर दान देवें। इस निधि में मिलने वाली समस्त दान राशि का पूर्व सैनिकों, शहीदों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं में उपयोग किया जाता है।

Read Also  राजनीति चमकाने के लिए किसानों को किया जा रहा है गुमराह : मोदी

हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा
राज्यपाल ने जिला प्रशासन को वीर योद्धाओं एवं उनके परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हेल्प लाईन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महीने के दो दिवस सैनिकों के कल्याण व समस्या सुनने तथा उसके निराकरण के लिए रखने को कहा। राज्यपाल ने बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों व सेना में भर्ती के लिए अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा और कलेक्टर एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेटों ने राज्यपाल को गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इस अवसर पर पुनीत सागर अभियान से संबंधित पर्यावरण संरक्षण पर नाट्य का मंचन भी हुआ। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ परिसर में वृक्ष रोपित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...