एनसीएलएटी ने अमेरिकी ई-कामर्स कंपनी अमेजन कोे बड़ा झटका दिया है। ट्रिब्यूनल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) के फैसले के खिलाफ दाखिल अमेजन की याचिका को खारिज कर दिया। सीसीआइ ने पिछले साल अमेजन और फ्यूचर कूपंस के बीच हुए सौदे को निलंबित करते हुए 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि अमेजन ने फ्यूचर कूपंस के साथ किए गए सौदे में पूर्ण और सही जानकारी नहीं दी थी। एनसीएलएटी ने सीसीआइ के आदेश को बरकरार रखा और कहा कि अमेजन ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड से जुड़े हितों की जानकारी नहीं दी थी। सीसीआइ ने फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर अमेजन के साथ हुए सौदे को 2019 में मंजूरी दी थी। लेकिन पिछले साल दिसंबर में सीसीआइ ने इस मंजूरी को निलंबित कर दिया था।
सीसीआइ ने अमेजन पर मंजूरी के लिए जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए 202 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया थी। इसमें 200 करोड़ रुपये का जुर्माना आवश्यक शर्तों में बदलाव और एक-एक करोड़ का जुर्माना वास्तविक दायरा और शर्तों को छिपाने पर लगाया था। एनसीएलएटी ने एक-एक करोड़ रुपये के जुर्माने को ज्यादा मानते हुए इसे घटाकर 50-50 लाख रुपये कर दिया है।
ट्रिब्यूनल ने 45 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का आदेश दिया है। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड एफसीपीएल की प्रमोटर है। फ्यूचर रिटेल और रिलायंस रिटेल के बीच 2020 में 24,713 करोड़ रुपये का एक सौदा हुआ था। अमेजन 2019 के एफसीपीएल के समझौते के आधार पर इस सौदे का विरोध कर रहा है। हालांकि, रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल के साथ हुए सौदे को खत्म कर दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...