ब्रिटेन के लेस्टर शहर में हुई हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड के रूप में यूके के एक प्रसिद्ध यू-ट्यूबर मोहम्मद हिजाब का नाम सामने आया है। भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी-20 मैच जीतने के बाद पिछले महीने हिंसा का सिलसिला शुरू हुआ था। इसमें हिंदू समुदाय के लोगों को लक्ष्य बनाकर हमले किए गए। ग्लोबल आर्डर ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। लेस्टर पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को लेस्टर में युवकों के समूहों के बीच झड़प हो गई थी। अब तक कुल 47 गिरफ्तारियां की गई हैं।
ग्लोबल आर्डर ने बताया कि मोहम्मद हिजाब को कई वीडियो में लेस्टर में हिंसक भीड़ का नेतृत्व करते देखा गया था। हिजाब की यू-ट्यूब और टि्वटर सहित अन्य इटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी मौजूदगी है। वह खुद को राजनीतिक दर्शन और धर्म दर्शन का शोधकर्ता बताता है। ग्लोबल आर्डर की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब लेस्टर में झड़पें हुईं तो हिजाब को अक्सर सड़कों पर देखा गया। उसने मुस्लिम युवाओं को अपमानजनक टिप्पणियों के साथ उकसाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल ब्रिटेन में यहूदी विरोधी दंगों के दौरान यहूदी समुदाय के खिलाफ नफरत और हिसा को बढ़ावा देने वाले प्रमुख लोगों में भी हिजाब शामिल था।
इससे पहले ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने लेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा और हिंदू धर्म के प्रतीकों और परिसरों में तोड़फोड़ की निंदा की और हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उच्चायोग ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने इस मामले को ब्रिटेन के आला अफसरों के समक्ष उठाया है। साथ ही प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विहिप कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में यूके दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन
इस बीच विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ता लेस्टर, बर्मिंघम और स्मेथविक में भारतीयों के खिलाफ हमलों के विरोध में नई दिल्ली में यूके दूतावास के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। संगठन ने यूके सरकार से इस मामले को तुरंत देखने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...