Google Analytics Meta Pixel अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध - Ekhabri.com

अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

रूस द्वारा यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपना हिस्सा बनाने के बाद अमेरिका ने मास्को पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसके तहत अमेरिका ने सैकड़ों रूसी नागरिकों, कंपनियों और सैन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अलावा विधायिका के सदस्यों को प्रतिबंधित कर दिया है। जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक, संसद के 109 सदस्य, संघीय परिषद और इसके 169 सदस्य तथा सेंट्रल बैंक आफ रशिया की गवर्नर एल्विरा नाबिउलिना श्ाामिल हैं। ब्रिटेन ने भी एल्विरा पर प्रतिबंध लगाते हुए उनकी संपत्तियां फ्रीज कर दी है।

 

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने एक बयान में कहा, पुतिन धोखाधड़ी से यूक्रेन के हिस्सों को मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हम चुपचाप देखते नहीं रहेंगे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कहा कि यूक्रेन की सीमा बदलने के रूस के प्रयासों को हम पूरी तरह अस्वीकार करते हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि रूस को राजनीतिक और आर्थिक मदद देने वालों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

 

एएनआइ के अनुसार, मास्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि वे तत्काल यहां से चले जाएं। रूस द्वारा सशस्त्र बलों के समर्थन में अपने नागरिकों की लामबंदी शुरू करने के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है। दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा, दोहरी नागरिकता वाले लोगों और अमेरिकी नागरिकों को स्वीकार करने से रूस इन्कार कर सकता है।

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस-जर्मनी गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाने के बाद पश्चिमी देश अब रूस पर आतंकी हमला कर रहे हैं। उन्होंने गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। किसी देश का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जिसको इससे लाभ होगा, उसी ने यह काम किया है।

Read Also  चीन में अविवाहित पुरुषों की संख्या कई देशों की आबादी से भी ज्यादा

 

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने पुतिन के आरोपों को अस्वीकार कर दिया। यूरोपीय संघ ने कहा कि ऊर्जा बाजार में अराजकता से यूरोप नहीं, रूस को लाभ हो रहा है। रूसी विदेशी खुफिया सेवा के निदेशक सर्गेई नार्यस्किन ने कहा कि इस बात के साक्ष्य हैं कि नार्ड स्ट्रीम पाइप लाइन पर हमले के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...