Google Analytics Meta Pixel मॉडल ज्योति निकली ब्राउन शुगर के धंधे की सरगना, पुलिस ने दबोचा - Ekhabri.com

मॉडल ज्योति निकली ब्राउन शुगर के धंधे की सरगना, पुलिस ने दबोचा

मॉडल ज्योति शर्मा का नया चेहरा सामने आया। वह झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर और ड्रग्स के धंधे की सरगना निकली। पुलिस ने ज्योति और उसकी मां मुन्नी देवी सहित रैकेट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्योति गत वर्ष नवंबर में भी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दोबारा फैला लिया।

 

पुलिस ने मॉडल और उसकी मां के अलावा अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया है। सभी को रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाके में पकड़ा गया है। इनसे 36 ग्राम ब्राउन शुगर और दो लाख 90 हजार कैश और कुछ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। नेटवर्क में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

 

रांची की विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है। ज्योति ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई का नेटवर्क चलाने के लिए उसका गिरोह ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। ज्‍योति का गैंग रांची के अलावा बिहार के सासाराम और ओडिशा के कुछ शहरों से ब्राउन शुगर पहुंचता है। इस गिरोह के लोग कॉलेज के स्टूडेंट्स को आकर्षित कर उन्हें ब्राउन शुगर की लत लगाते हैं। इसके बाद ऊंची कीमत पर सप्लाई करते हैं। ज्योति के मोबाइल में ऐसे कई कांटैक्ट मिले हैं, जिन्हें वह ड्रग्स की सप्लाई करती थी।

 

रांची और दिल्ली सहित कई शहरों में मॉडलिंग के दौरान ही ज्योति का संपर्क ब्राउन शुगर सप्लायरों से हुआ। फिर इस धंधे में तुरंत मिलने वाले ज्यादा मुनाफे के लालच में उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया। उसकी मां भी इस धंधे में उसके साथ आ गई। पिछले नवंबर में जेल जाने के बाद वहां भी ऐसे कई लोगों से उसकी दोस्ती हुई, जो इस धंधे में उसके सहभागी बन गये। जेल से निकलने के कुछ दिनों बाद ही उसने फिर से कारोबार फैला लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...