सिसोदिया ने कहा- अफसरों ने इशारों में मुझे भाजपा जॉइन करने को कहा
नई दिल्ली। शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से 9 घंटे पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद सिसोदिया ने अपने आवास के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उन पर आम आदमी पार्टी छोड़ने का दबाव बनाया गया। एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की सलाह दी, साथ ही सीएम बनाने का आॅफर भी दिया। जिससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया। सिसोदिया ने दावा किया कि सभी केस फर्जी हैं, सीबीआई ने मुझे मामले में पूछताछ के लिए नहीं बल्कि आॅपरेशन लोटस की प्रक्रिया के तहत बुलाया था। मुझसे कहा गया कि अगर आप भाजपा में शामिल नहीं हुए तो ये केस ऐसे ही चलते रहेंगे। डिप्टी सीएम बोले, इस पर मैंने कहा कि केस तो बेबुनियाद हैं, वो तो ऐसे ही खत्म हो जाएंगे। तो मुझे जवाब मिला कि सतेंद्र जैन पर भी तो फर्जी केस हैं, लेकिन वो भी 6 महीने से जेल में बंद हैं। मुझसे कहा गया कि अगर आप भाजपा में शामिल होते हैं तो आपको कई फायदे हैं। हम आपको सीएम बना देंगे, मैंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरा लक्ष्य तो दिल्ली की शिक्षा के लिए अच्छा काम करना है। जब किसी रिक्शा चालक का बेटा इंजीनियर बनता है तो मुझे अच्छा लगता है। वहीं, सीबीआई ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, उनसे कानूनी तरीके से पूछताछ की गई। सिसोदिया सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे और रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर वहां से बाहर निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी ने कल सिसोदिया को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। सीबीआई दफ्तर पहुंचते ही उन्हें एंटी करप्शन ब्रांच के फर्स्ट फ्लोर पर ले जाया गया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक ऋकफ में नामजद अन्य आरोपियों से उनके संबंधों और तलाशी के दौरान मिले डॉक्यूमेंट्स के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ शुरू होते ही केजरीवाल ने ट्वीट किया, 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आएंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात में प्रचार के लिए ना जा पाएं।’ उधर, सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में सांसद संजय सिंह भी शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...