कप्तान आरोन फिच के शानदार अर्धशतक की मदद से गत चैंपियन आस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच में आयरलैंड को 42 रन से हराया। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और उसने सेमीफाइनल की आशा को जीवंत रखा है।
आस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पारी 18.1 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। इस विश्व कप में दो बार उलटफेर कर चुकी आयरलैंड की टीम आस्ट्रेलिया के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सकी।
वार्नर फिर फ्लाप, फिच फार्म में लौटे
इस विश्व कप में अबतक अपने बल्ले से प्रदर्शन करने में विफल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला आयरलैंड के विरुद्ध भी खामोश ही रहा और वह फिर सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, कप्तान फिच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और समय रहते अपनी खोई फार्म हासिल कर ली। फिच ने तेज बल्लेबाजी की और 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आस्ट्रेलियाई कप्तान का आठ पारियों में यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। फिच ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर 70 रन की भागीदारी निभाई जो महज 36 गेंद में बनी, लेकिन फिच 17वें ओवर में बैरी मैकार्थी शिकार बने जिससे गत चैंपियन टीम डेथ ओवरों में आशा के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी।
पावरप्ले में ही आधी टीम लौटी पवेलियन
लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही टीम के पांच विकेट गिर गए। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और वह आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने डटे रहे। उन्होंने अंत तक आशा बनाए रखी, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और रन गति बढ़ती रही। टकर भले ही नाबाद रहे, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...