इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर में युवाओं के स्टार्टअप को मिल रहा है हर संभव मदद
युवा इंजीनियर ने किया नवाचार, बनाई यह मशीन
रायपुर-छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में कला, संस्कृति के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आई. टी. क्षेत्र में सफलता की झलक भी दिख रही है. चिप्स द्वारा लगाये गये स्टॉल में इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में पंजीकृत स्टार्टअप के युवा इंजीनियर आदित्य बी. द्वारा बनाई गयी CNC (कम्प्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन लोगों के ख़ास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।यह जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन कम्प्यूटर से डेटा लेकर लेजर की मदद ये लकड़ी, कांच, प्लास्टिक जैसे अनेक सरफेस पर मनचाहा डिजाइन प्रिंट करती है। इसमें लेजर सेंटिंग की मदद से कोई भी मनचाही आकृति बिना किसी कारीगर के पूर्ण परिशुद्धता (एक्यूरेसी) के साथ तैयार की जा सकती है।युवा स्टार्टअप इंजीनियर आदित्य बी. ने बताया कि में स्थानीय स्तर पर तैयार किये गये इस इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स को राज्योत्सव 2022 में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. अब तक 16 मशीनें छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यपारियों द्वारा बुक की जा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा संचालित इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में राज्य के युवा स्टार्टअप्प्स द्वारा कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनेक नवाचार सफलतापूर्वक किये गये हैं। इनमें उच्च तकनीकों का उपयोग करते हुए जंगली हाथी के मूवमेंट की वास्तविक स्थिति ज्ञात करना तथा उपुक्त कदम उठाने के लिए सक्षम विभाग को सहायता प्रदान करना, मिट्टी की जांच कर मोबाइल पर सूचित करना, कृषि से सम्बन्धित कार्यों जैसे- कीट प्रकोप का आकलन, कीटनाशक छिडकाव, गिरदावरी आदि ड्रोन द्वारा किये जा रहे हैं. इनके अतिरिक्त कटिंग एज टेक्नालाजी जैसे-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (आई.ओ.टी.) एवं ब्लाक चौन जैसे आधुनिकतम तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में कार्यरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...