विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक
रायपुर- आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में रविवार को ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेल बहुत महत्व है। खेल से ही तन और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है और ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को मान सम्मान प्राप्त होता है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही विभिन्न प्रकार के खोलों से परिचित कराना चाहिए साथ ही खेल के प्रति उनमें रुचि भी उत्पन्न करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को ग्राम स्तर से शुरू किया है, जिससे गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी को प्रदेश एवं देश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सके। प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने उत्साहवर्धन करते हुए हर खेल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महाकुंभ का पूरे प्रदेश भर में आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल को प्रदेश स्तर तक खेला जायेगा, जिसमें 18 आयु वर्ग तक की महिलाएं तथा पुरुषों के लिए 14 प्रकार के खेल आयोजन किया जा रहा है। उसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग की महिला और पुरुष के लिए भी 14 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद ग्राम पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ियों को जोन स्तर पर खेलने का अवसर मिला और जोन स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का चयन ब्लाक स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, केशरी मोहन साहू, दुर्गा राय, तारा ढीढी सरपंच, भारती चंद्राकार, यादराम साहू, दिनेश ठाकुर, राहुल कुर्रे, शिव साहू, नंदू साहू, शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित खेल प्रतिभागी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...