Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में सैकड़ों रेल रद्द - सांसद सोनी को 130 फ़ीट लम्बी रेल भेंट करने पहुँचे कांग्रेसी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में सैकड़ों रेल रद्द – सांसद सोनी को 130 फ़ीट लम्बी रेल भेंट करने पहुँचे कांग्रेसी


– विनोद तिवारी ने सुनील सोनी से मांगा इस्तीफा




रायपुर/ छत्तीसगढ़ में रेल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जंहा एक ओर सैकड़ो ट्रेनें नही चल रही है, वही दूसरी ओर ट्रेनों में गंदगी और बदबू से यात्री बेहाल है। अचानक ट्रेन का रूट बदलने और गंतव्य तक यात्रियों को नही पहुचाने जैसे तमाम शिकायतों के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।



इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद सुनील सोनी के सरकारी आवास पर 130 फ़ीट लम्बी रेल भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के 9 सांसदो सहित पीएम नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाकर विरोध दर्ज किया ,साथ ही केंद्र सरकार के इस ग़ैर जिम्मेदार रवैए की खिलाफ जम कर नारे बाज़ी भी की गई और रायपुर सांसद सुनील सोनी से इस्तीफे की मांग की गईं।



कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृत्व विनोद तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में 26 सौ रेल रद्द की गई है ,ऐसा कर केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के रेल यात्रीओं के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों का शोषण किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसद तमाशबीन बन कर तमाशा देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं वरिष्ठ नेताओ ने समय समय पर इस समस्या से केंद्र सरकार को अवगत कर समस्या का समधान करने कहा है, पर मोदी सरकार रेल को भी अपने उद्योगपति मित्र अड़ानी अंबानी को बेचने चाहती है, इसलिए लगातार ट्रेनो को रद्द कर रही है।

Read Also  कैबिनेट फैसला: सौर ऊर्जा को बढ़ावा, बिजली बिल में भारी राहत



प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता शेख फरीद,समीर चौहान,रूबल मेहता, बिज्जू बंजारे,राम चक्रधारी,चंदन विश्वास,शेख वहाज,विकास तिवारी,सागर बाघमारे,अपराजित तिवारी, शाहिद अली,राजेश टंडन,संजू साहू,मोनू शर्मा,कुणाल रोहिल्ला,अभिजीत नंदा,विमल वर्मा,मुकेश यादव,लक्की तरार,अमित पांडे, बिज्जु यादव,श्रीनिवास पांडे,विनोद गुप्ता,अश्वनी ध्रुव,लल्ला यादव,सागरदास मानिकपुरी,अर्जुन विभार समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...