Google Analytics Meta Pixel उज्जैन : 25 से 29 अप्रैल तक 118 किलोमीटर लम्बी पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन - Ekhabri.com

उज्जैन : 25 से 29 अप्रैल तक 118 किलोमीटर लम्बी पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन

मक्सी/उज्जैन। (अशोक महावर), उज्जयनी सेवा समिति द्वारा 25 से 29 अप्रैल तक आयोजित 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा में भीषण गर्मी के बावजूद सिर की पोटली में भोजन का वजन लेकर पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों के सिर की पोटली से भोजन का वजन कम करने के उद्देश्य से पिंगलेश्वर, करोहन, अंबोदीया, जैथल, उंडासा पड़ावों पर महाप्रसादी भोजन सेवा 2019 की तर्ज पर ही आयोजित की गई है।

कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष तक स्थगित रही पंचक्रोशी यात्रा इस वर्ष उत्साह एवं भक्ति भाव से 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 के बीच संपन्न होगी। यात्रा में लगभग 30-35 हजार से अधिक पंचक्रोशी यात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।



उज्जयनी सेवा समिति के संरक्षक सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी महावीरप्रसाद मानसिंगका, संयोजक घनश्याम पटेल, अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, पंचक्रोशी महाप्रसादी सेवा प्रमुख गोविंद खंडेलवाल ,समिति कोषाध्यक्ष नोतन चेतनानी,सचिव मुरलीधर तोतला ,संचालक विश्वजीतसिंह राठौड़,संचालक कैलाश अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल को पिंगलेश्वर पड़ाव पर, 25 एवं 26 अप्रैल को करोहन पड़ाव पर, 26 एवं 27 अप्रैल को अंबोदिया पड़ाव (श्री बिल्केश्वर महादेव) पर, 27 एवं 28 अप्रैल को जैथल पड़ाव (श्री दुर्दुरेश्वर महादेव) पर, 28 एवं 29 अप्रैल को उंडासा पड़ाव पर तथा 30 अप्रैल को श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर पर महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान मुख्य पडावों के अतिरिक्त मेघदूत, नलवा, बड़वई, बोर मुंडला, कालियादेह महल एवं सिद्धनाथ पर भी महाप्रसादी भोजन सेवा की जायेगी।

वर्ष 2019 में संपन्न हुई पंचक्रोशी यात्रा में उज्जयनी सेवा समिति द्वारा मुख्य सहयोगी श्री महावीर प्रसाद मानसिंगका एवं सदस्यों के सहयोग से सभी पड़ावों पर पांचों दिन महाप्रसादी भोजन सेवा सफलता पूर्वक संपन्न की जिसमे प्रतिदिन लगभग 50 हजार धर्मालुजनों ने पांच दिनों में ढाई लाख से अधिक पंचक्रोशी यात्रियों ने महप्रसादी भोजन सेवा का सुअवसर दिया।

समिति के बारे में…

“निस्वार्थ परमार्थ सेवा” के पवित्र उद्देश्य से गठित उज्जयनी सेवा समिति विगत 25 वर्षो से उज्जैन के जिला अस्पताल में रोगी के सहयोगी को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन सेवा, उज्जैन रेल्वे स्टेशन पर 22 वर्षो से जनरल कोच में बैठे यात्रियों के लिए नि:शुल्क शीतल जल सेवा करने के साथ ही उज्जयनी सेवा समिति को बाबा महाकाल की प्रेरणा से वर्ष 2005-06 में श्री महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र की शुरुआत संभागायुक्त श्री सी. पी. अरोरा, कलेक्टर तथा मंदिर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल के सानिध्य में करने का सौभाग्य प्राप्त है। उज्जयनी सेवा समिति द्वारा 2007 में इंदौर के श्री खजराना गणेश मंदिर में भी श्री गणेश जी की प्रेरणा से तत्कालीन इंदौर कलेक्टर एवं मंदिर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल के सहयोग से श्री खजराना गणेश मंदिर अन्नक्षेत्र की शुरुआत करने का सौभाग्य प्राप्त है। 2020 कोरोना संक्रमण के पहले सबसे डरावने दौर में उज्जयनी सेवा समिति द्वारा समिति संरक्षक श्री महावीर प्रसाद मानसिंगका एवं समिति सदस्यों के सहयोग से निरंतर 68 दिनों तक 15000 भोजन पैकेट्स बनवा कर नि:शुल्क उज्जैन, सांवेर, इंदौर, देवास एवं मक्सी में शासन के सहयोग से वितरण सेवा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *