Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (26 MARCH-22)मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (26 MARCH-22)मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की



Read Also  महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक ने लिया संज्ञान, मुक्तिधाम में गुजर-बसर करने वाली महिला को इलाज के बाद मिलेगा आशियाना


खैरागढ़ में दूल्हे से ज्यादा बारातियों की चर्चा

खैरागढ़ उपचुनाव में दूल्हे से ज्यादा बारातियों की चर्चा होने लगी है, क्योंकि यहां कांग्रेस और भाजपा के हेवी वेट स्टार प्रचारकों की प्रतिष्ठा जुड़ गई है। कांग्रेस ने यहां नया चेहरा और महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर दांव चला है, तो भाजपा ने पुराना चावल कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी कांग्रेस) ने नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन लोग उन्हें हल्के में ले रहे हैं। कहा जा रहा मुकाबला तो कांग्रेस और भाजपा में रहेगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस उपचुनाव में 2023 के विधानसभा चुनाव का राज छिपा है। सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अब तक तीन उपचुनाव जीतकर भाजपा को चित्त करने के साथ जोगी कांग्रेस के गढ़ को ढहा चुकी है। खैरागढ़ में रण जीतने के लिए जिस तरह भाजपा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रह्लाद पटेल समेत 40 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, उससे लग रहा है संग्राम तो रोचक होगा। कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबले के लिए 27 स्टार प्रचारक तय किए हैं, पर सारा दारोमदार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ही रहेगा। कहा जा रहा है कि खैरागढ़ विधानसभा में राजपरिवार के प्रभाव के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैंपेनिंग में लगाया गया है, वहीँ लोधी वोट खींचने के लिए लोधी नेता प्रह्लाद पटेल की ड्यूटी लगाईं गई है। कहते हैं खैरागढ़ में सर्वाधिक मतदाता लोधी हैं। माना जा रहा है शिवराजसिंह को जिम्मेदारी मिलने से धन और रणनीति में भी भाजपा पीछे नहीं रहेगी। चार राज्यों में जीत से बाग़-बाग़ भाजपा यहां कवर्धा कांड का कवच पहनने की फिराक में है। कांग्रेस के मंत्री और रणनीतिकार भी दांवपेंच में लगे हैं। नतीजा तो 16 अप्रैल को ही सामने आएगा, लेकिन एक बात साफ़ है कि यहां दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मरवाही से उलट मुकबला नजर आने लगा है।

आम आदमी पार्टी की आहट

2018 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जोर-शोर से पत्ते फेंके थे। बस्तर के एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट भी किया गया था। तब दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने यहां खूब चक्कर काटे थे। पंजाब में आप की जीत के बाद परिस्थिति काफी बदल गई है। कांग्रेस-भाजपा के दुखी-उपेक्षित आप से जुड़ने की सोचने लगे हैं तो जनता भी आम आदमी पार्टी को दिमाग में बैठाने लगी है। लोरमी निवासी प्रोफेसर संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा भेजने के फैसले ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए चुंबक का काम किया है। फिल्म “कश्मीर फाइल्स” को लेकर दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण की लोग चर्चा करने लगे हैं। इससे साफ़ है कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के लिए दरवाजा खुलने लगा है। जोगी कांग्रेस ने तीसरी शक्ति के रूप में उभरने की कोशिश की , लेकिन अजीत जोगी के निधन के बाद ब्रेक लग गया। बहुजन समाज पार्टी एक क्षेत्र में सिमटने के साथ उसके पास यहां चमत्कारिक नेता भी नहीं हैं। लोग कह रहे हैं आम आदमी पार्टी 2023 में भले कुछ न कर सके, लेकिन आने वाला समय उसके लिए ठीक लग रहा है। लोग यहां भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की समस्या के आलावा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान दिखते हैं।

पैर पर कुल्हाड़ी मारा अफसर ने

कहते हैं नेताओं की आपसी खींचतान से बीज निगम द्वारा ब्लैक लिस्टेड फर्म को भुगतान का मामला विधानसभा में मुद्दा बन गया। कहा जाता है जिस अफसर ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया था, उसी ने भुगतान कर दिया, वह भी एक नेता के कहने पर। लेकिन जाते -जाते वह अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार गए। इससे संस्था पर भी दाग लग गया। भुगतान के तत्काल बाद अखबारों और सोशल मीडिया में मामला उछला था। वैसे यह फर्म अब भी काली सूची में हैं। माना जाता है कि काली सूची वाले को भुगतान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को भी नहीं भाया था और सदन में जांच कराने की बात आई तो वे झट से तैयार हो गए। जांच विधानसभा की समिति करेगी। देखते हैं नतीजा क्या निकलता है ?

विधानसभा में गंगराड़े की जगह दिनेश शर्मा

कहा जा रहा है लंबे इंतजार के बाद 31 मार्च को दिनेश शर्मा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव की कुर्सी संभाल लेंगे। श्री शर्मा प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े का स्थान लेंगे, जिनकी सेवावृद्धि अवधि 31 मार्च को समाप्त होने जा रही है। दिनेश शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को पहला छत्तीसगढ़िया विधानसभा सचिव मिल जाएगा। हालांकि दिनेश शर्मा नवंबर 2020 में ही अपर सचिव से सचिव के रूप में पदोन्नत हो गए थे, लेकिन विधानसभा के प्रशासनिक मुखिया 31 मार्च को बनेंगे। श्री शर्मा विधानसभा के कामकाज के साथ अभी अध्यक्ष के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। श्री शर्मा ने 1987 में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में विधानसभा की सेवा शुरू की। दिनेश शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा सचिवालय में चेहरों में हेरफेर के साथ कई बदलाव की चर्चा है।
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में प्रशासनिक फेरबदल?

कहते हैं अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कई कलेक्टर और एसपी बदले जाएंगे। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशभर का दौरा कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बातचीत कर जमीनी हकीकत को जानेंगे। इसके बाद जिलों में 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग होगी। इस बार कई बड़े जिले प्रभावित होने के संकेत हैं। ऐसे कलेक्टर और एसपी, जो एक ही जिले में लगातार दो या तीन साल रह चुके हैं, उनका वहां से हटना तय माना जा रहा है। जिले में फेरबदल की संभावनाओं के साथ जिलों में जाने के लिए अफसरों की लॉबिंग भी शुरू हो गई है। चर्चा है कि दो महिला आईएएस इस बार हर हाल में कलेक्टर बनना चाहती हैं। एक महिला आईएएस आदिवासी इलाके के और एक मैदानी इलाके के जिले में जाने की इच्छुक बताईं जाती हैं। कहा जाता है चार जिलों की कमान संभालने के बाद भी एक महिला आईएएस की कलेक्टरी से मन नहीं भरा है, वहीँ दूसरी महिला आईएएस को एक ही जिले में रहने का सौभाग्य मिला है , ऐसे में उनका भागदौड़ तो बनता ही है। अभी राज्य के तीन जिलों में महिला आईएएस कलेक्टर हैं।

समाज कल्याण सचिव और संचालक एक ही बैच के

2006 बैच के आईएएस पी. दयानंद संचालक समाज कल्याण बने रहेंगे या फिर कहीं और पोस्टिंग मिलेगी, इसका लोगों को इंतजार है। दयानंद सचिव के तौर पर पदोन्नत हो गए हैं और उन्हीं के बैच के भुवनेश यादव अभी समाज कल्याण विभाग सचिव हैं। ऐसा आमतौर पर नहीं होता है कि एक ही बैच के आईएएस सचिव और संचालक रहे, हालाँकि भुवनेश यादव को रीना कंगाले के अवकाश अवधि तक के लिए ही समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। कहा जा रहा है कि 2006 बैच के एलेक्स पाल मेनन के प्रतिनियुक्ति पर जाने से सचिव ग्रामोद्योग का पद रिक्त हो गया है।

निलंबन की घोषणा से झटका

वैसे तो विधानसभा में कई मुद्दे उठते हैं। जांच की घोषणा होती है अफसरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का ऐलान होता है, लेकिन गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मनरेगा में अनियमितता के लिए जिला पंचायत सीईओ व डीएफओ समेत 15 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित करने की घोषणा ने प्रशासनिक अमले को हिला दिया। आमतौर पर सरकार बड़े अफसरों को सस्पेंड करने से बचती है। जांच के बाद एक्शन की बात कर मामले को ठंडा कर देती है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोई और जांच कराने की जगह सीधे सस्पेंड करने की घोषणा कर देने से प्रशासनिक मशीनरी को जोर का झटका लगा। निलंबन की जद में वन विभाग के कर्मचारी ज्यादा हैं।

Read Also  विप्रकुल महिला समाज का तीज मिलन उत्सव, हुए रंगारंग कार्यक्रम

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *