Google Analytics Meta Pixel केकेआर ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया - Ekhabri.com

केकेआर ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

मुंबई । आईपीएल-15 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जीत लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 विकेट से हराया। दोनों ही टीमों के कैप्टन नए हैं। धोनी की जगह सीएसकेकी कप्तानी जडेजा कर रहे हैं, जो मैच के दौरान प्रेशर में परेशान दिखे। दूसरी ओर केकेआर के कैप्टन श्रेयस अय्यर जीत मिलने तक हर मौके पर कंट्रोल में नजर आए। सीएसके की पारी को धोनी ने फिफ्टी लगाकर संभाला और 131 के टोटल तक पहुंचाया। केकेआर की ओर से उमेश ने तूफानी बॉलिंग की और सलामी बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। इस मैच में 142 की सबसे तेज रफ्तार वाली गेंद भी उन्होंने ही फेंकी। केकेआर की ओर से 44 रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने जीत को पक्का किया। सीएसके की ओर से ब्रावो सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा के लिए उनका कप्तानी का डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। सर जडेजा की आधी टीम केवल 61 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। 2008 में जब धोनी ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला था, तब वे टॉस जीते थे। वहीं, कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा अपना पहला टॉस हार गए। चेन्नई का टॉप आर्डर पहले ही मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहा। ऋतुराज गायकवाड (0), अंबाती रायडू (15), रॉबिन उथप्पा (28), डेवोन कॉनवे (3) रन बनाकर आउट हो गए। 13 ओवर तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 66 पर 5 विकेट था। टीम की रन रेट 5.07 का था।
रायुडु को जीवनदान मिला। वरुण की गेंद स्टंप्स पर लगी पर बेल्स नहीं गिरी तो आउट नहीं हुए। हालांकि, जब जडेजा बैटिंग पर आए तो रन में कन्फ्यूजन हुआ। जडेजा की गलती से रायुडु आउट हो गए। रायुडु के रनआउट के बाद अपनी गलती पर रवींद्र जडेजा पछताते नजर आए। उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। 28 गेंदों पर 26 रन बनाए। उमेश यादव ने पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लिया। पिछले सीजन में 635 रन बनाए थे और आॅरेंज कैप जीती थी। उमेश ने ओपनिंग मैच में दो विकेट लिए। रायुडु को किस्मत का साथ मिला। वरुण की गेंद स्टंप्स पर लग गई थी, पर बेल्स नहीं गिरने की वजह से आउट नहीं हुए। पर जडेजा की गलती से रन आउट हो गए। आंद्रे रसल ने 4 ओवर में 38 रन दिए। बॉलिंग इकोनॉमी थोड़ी ज्यादा रही, लेकिन विस्फोटक शिवम दुबे का विकेट लेकर उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। मिस्ट्री बॉलर के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती ने रॉबिन उथप्पा को स्टंप कराया। रॉबिन लेग साइड पर जाती गेंद नहीं खेल पाए और उन्हें शेल्डन ने गिल्लियां बिखेर दीं। पहले मैच में धोनी ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके लगाए और आखिरी ओवर में एक सिक्स भी जड़ा। अजिंक्य रहाणे ने 44 रन बनाकर ङङफ की पोजिशन अच्छी कर दी। वे फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा के साथ अहम साझेदारियां कीं। मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में काफी देर तक जडेजा और धोनी के बीच में बातचीत हुई। पहले कप्तानी मुकाबले में जडेजा को धोनी ने अहम टिप्स भी मिले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *