Google Analytics Meta Pixel महासमुंंद में हुई थी चार की हत्या अब होगी सीबीआई जांच - Ekhabri.com

महासमुंंद में हुई थी चार की हत्या अब होगी सीबीआई जांच

महासमुंद/बिलासपुर। महासमुंद जिले में हुए बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। इस मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। 4 साल पहले एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या की गई थी। मामले के बाद से ही परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच को लेकर असंतुष्ट थे। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस केस में जज गौतम भादुड़ी की बेंच ने अब फैसला सुनाया है। 31 मई 2018 को पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में योगमाया साहू(28) उसके पति चैतन्य साहू(30) और 2 बच्चे तन्मय साहू(7) ,कुणाल साहू(9) की हत्या हुई थी। सभी को बड़े ही बेरहमी से अलग-अलग धारदार हथियार से मारा गया था। योगमाया गांव के ही उप स्वास्थ केंद्र में काम करती थी। योगमाया अपने परिवार के साथ उसी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने अपने घर में रहती थी। इसी घर में उसके पति चैतन्य, दोनों बच्चे तन्मय और कुणाल को मारा गया था।
खून से लथपथ मिली थी लाश
घटना के अगले दिन चारों की लाश खून से लथपथ हालत में घर में मिली थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। इस पर परिजनों ने काफी विरोध किया था। आस-पास के लोगों के साथ मिलकर धरना भी दिया गया था। परिजन सड़क पर उतर गए थे। उस दौरान काफी बवाल हुाआ था। तब जाकर पुलिस ने इस केस में एक आरोपी धर्मेंद्र बरिहा को पकड़ा था।
परिजनों का कहना था-एक ही व्यक्ति सबको कैसे मार सकता है
आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने बताया था कि धर्मेंद्र बरिहा चोरी की नियत से घर में घुसा था। जिसे चैतन्य ने पकड़ लिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने सबको मारा था। मगर पुलिस के बयान से परिजन संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि 4 लोगों को इतनी बेहरमी से एक शख्स कैसे मार सकता है। इसलिए चैतन्य के पिता बाबूलाल साहू ने अपने वकील राघवेंद्र प्रधान के माध्यम से याचिका दाखिल की थी।
आरोपी का कराया गया नार्को टेस्ट
इधर, परिजनों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी धर्मंद्र का नार्को टेस्ट भी कराया था। जिसमें उसने अपने साथ 4 और आरोपियों का भी नाम लिया था। उसने बताया था वारदात के वक्त उसका साथ फूल सिंह यादव, गौरी शंकर केवट, सुरेश खूंटे और अखंडल प्रधान भी शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में अब तक कुल 5 लोगों को पकड़ा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *