Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपनी कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए निकल सकते हैं। यदि आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए संकल्प लेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों द्वारा समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपनी किसी ऐसी जिद को पकड़कर रहेंगे, जो आपके जीवनसाथी से आपका लड़ाई झगड़ा करा सकती है। विधार्थियो को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी भी सगे संबंधी पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अक्समात आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग जीवनसथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आप अपनी मधुर वाणी से कार्य क्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी परेशानियों को यदि ध्यान में रखेंगे, तो उनसे बाहर आसानी से निकल आएंगे। आपको किसी नए काम में हाथ डालने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय आप अपनी संतान की समस्याओ को सुनने में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कई काम एक साथ लगेंगे, जिसके कारण आपके मन में उत्साह रहेगा, लेकिन आपको उन कामों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप जोश में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करें, तो उसमें पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए उनको अपने काम की और ध्यान देना  होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र के कुछ कार्यों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए भी प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। यदि आप  किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल के समय आप अपने किसी मित्र से मिलकर अपनी समस्याओं को साझा करेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, लेकिन उसमें ध्यान देना होगा कि परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद ना पनपे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट हो, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने अपने परिवार के सदस्यों से कोई बात छुपाकर रखे थी, तो उसका खुलासा हो सकता है। आपको व्यापार का रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो उन्हें उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने घर व सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो परिवार के सभी सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को  अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आपके मन में कुछ उथल पुथल रहेगी और आपको किसी बात की चिंता सताएगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी कुछ देनदारी भी चुका सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान की कुछ मांगों को पूरा करना होगा। आप जीवनसाथी को भी शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, वह दिल खोलकर करें, क्योंकि उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेवजह की चिंताओं का रहेगा। यदि आप किसी भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी वह डील लटक सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको घबराना नहीं है उसका रास्ता ढूंढना है, तभी आप उससे निकल पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको कुछ परेशानी होगी। यदि आप आसपास कहीं वाहन लेकर जाना चाहते हैं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरा करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Read Also  आज का राशिफल

मकर राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उनको पार्टी द्वारा कोई विशेष पद भी दिया जा सकता है। आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा, जिसे आप व्यायाम  और ध्यान के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं। आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर ध्यान देना होगा।  किसी वरिष्ठ सदस्य व अनुभवी व्यक्ति से संपर्क करना होगा, तभी आप उसमे लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी की बातों को सुनना व समझना होगा, तभी आप उन्हें अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आपके सुख में भी वृद्धि होगी, लेकिन आपके किसी मनमुटाव के कारण कार्य में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को विदेश से शिक्षा ग्रहण करने का कोई अवसर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेगे। रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें जीवनसाथी से बातचीत करके बोलना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है और जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।

मीन राशि : आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं को जीवनसाथी से साझा करने का मौका मिलेगा और वे उनकी बात समझेंगे। आपको घूमने फिरने का मौका मिले, तो आप उसे छोड़ेंगे, नहीं जिसके कारण आप अपने कार्य क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं देंगे और आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, लेकिन छोटे व्यापारियों को  व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान के लिए कुछ भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *