Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। आज सायंकाल तक आपकी कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आप समाज में शुभ व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर बाद आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर भी लगेगा, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्य को करने में लगाएंगे। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के सपोर्ट की आवश्यकता होगी,जिसके कारण आप परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने अधूरे व लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। रात्रि के समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। जीवन साथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा व लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों की प्रगति में आज उनके शत्रु बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके भाई से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा संयम व सावधानी बरतने का होगा। आज यदि आपके आस पड़ोस में किसी से टकराव की नौबत आये, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको अपने दैनिक खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह बढ़कर आप के धन कोष को खाली कर सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवसाय का भी कोई काम बिगड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। आज आपका यदि किसी से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज परिवार के लोग आपके किसी खास काम मे मदद भी करेंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि : आज का दिन आपको सावधानी बरतने का होगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको अपने बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति से भी सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसला लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आप रोजमर्रा के किसी काम में हाथ आजमायेगे, तो उसमें भी आपको लाभ होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने किसी  व्यापार को करने का मन बनाया है,तो आज आप उसमे भी सफल होगे, लेकिन आपको आज अपनी किसी भी काम को भाग्य के भरोसे ही नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, क्योंकि आपको  आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़ेगा। आज आपको अपनी पुत्र व पुत्री के खर्चे से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको हर मामले में सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज आपको आपका कुछ लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोगों को यदि जोखिम उठाने का मौका मिले, तो दिल खोल कर उठाएं, क्योंकि भविष्य में उनको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं,  जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आपको किसी परेशान व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको अपने घर परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आये, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...