Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं या फिर आपका यदि व्यापार में कुछ अटका हुआ धन था, तो वह भी आपको प्राप्त होगा,लेकिन आपका व्यापार में किसी को साझेदार बनाना नुकसानदायक साबित होगा। आपको अपने घर के कुछ कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी यदि वह लंबे समय से रुके हैं,तो उनको पूरा करने की सोचनी होगी। आप अपने घर की रंगाई पुताई की भी योजना बना सकते हैं,लेकिन जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे और आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आज आपके मन में कोई आइडिया आए तो उसको आपको व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,जिससे आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।

मिथुन राशि : आज का दिन उन लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा,जो अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं,उन्हें भी कुछ समय रुकना होगा,क्योंकि अभी परिस्थितियां ठीक नहीं है। यदि आप सट्टेबाजी अथवा कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपका कठोर व्यवहार आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान की समस्याओं को सुनना और समझना होगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर उनका हल निकालना होगा। आपका व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप व्यापार में किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे और वह आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा,यदि व्यापार संबंधी सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो बेहतर रहेगा। आप आपने किस मित्र से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि ऐसा हो तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

सिंह राशि : आज आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। आपको अपने किसी परिजन के कहने पर धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। यदि आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को नहीं करना है,नहीं तो आपसे कोई भूल हो सकती है और आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। आपके कुछ अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी अपने साथी से झड़प हो सकती है और उनका रिश्ता टूट सकता है। यदि दांपत्य जीवन में अपने लंबे समय से कोई बात छुपा कर रखी थी,तो वह आपके साथी के सामने आ सकती है। सायंकाल के समय आज घर परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको अपना धैर्य बनाए रखना है,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं,तो वह अपने घर से दूर जाकर करेंगे यह उनके लिए लाभदायक होगा। परिवार के सदस्यों से कोई आपसी वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर ले जाने के लिए सोच सकते हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की समस्याओं को लेकर उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय बिताने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लेकर आएगा। यदि आपके कुछ छोटे-मोटे देनदरियां हैं,तो आप उन्हें चुकाने में कामयाब रहेंगे और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइशे कर सकता है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आपको कुछ मजबूरी में ऐसे खर्चे करने होंगे,जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य की सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कहीं की यात्रा पर जाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को घर से दूर कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है,लेकिन आपको अभी पुरानी नौकरी में ही टिके रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव चल रहा था,तो वह भी और लंबा चलेगा, आपको उसके बाद राहत मिलती दिख रही है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे

मकर राशिःआज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई कमर दर्द आदि जैसी समस्या हो,तो आपको उसके लिए योग व एक्सरसाइज से अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपको प्रसन्नता होगी। यदि आपकी कोई वस्तु लंबे समय से खराब पड़ी है, तो आज वह फिर चल सकती है। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस द्वारा को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व आप अपने किसी दोस्त के साथ किसी पहाड़ी एरिया पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि आपकी अपने किसी साथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा,तभी आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ खराब परिस्थितियों के कारण मन मुताबिक लाभ न कमाने से परेशान रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी का भरोसा जीतना होगा,तभी वह आपके काम आ पाएंगे,लेकिन जो युवा सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ना चाहते हैं,उनकी आज इच्छा पूरी होगी। आपसे कुछ जरूरी खर्चे सामने आएंगे,जिनको आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह है,तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, इसके लिए आपको परिवार के सदस्यों की मदद लेनी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *