Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। यदि उसमें माफी भी मांगने पड़े,तो अवश्य मांगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है,लेकिन यदि आपको व्यवसाय में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत सोच विचार करें व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही उठाना पड़ेगा। आज आपको भी लोगों की बातों में आकर किसी से कुछ भी नहीं कहना है,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ कठिन निर्णयों को लेना होगा। यदि उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का कोई प्रस्ताव मिले तो आपको उसमें कठोर निर्णय लेकर उन्हें वहां भेजना होगा। आज एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन आपको योजना बनाकर चलना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। कारोबार में यदि कुछ परेशानी आपको घेरे हुए थी तो वह काफी हद तक समाप्त होती नजर आएंगी। आप अपने किसी परिजन के घर डिनर पर जा सकते हैं,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोचनी होगी,यदि उन्हें कल पर टाला,तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना चाहते हैं या काफी हद तक करने में कामयाब रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी व आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान भी बढेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के कहने में आकर आपने धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं और आप उनके लिए कोई गिफ्ट भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना होगा, तभी आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो उसमें आपको आगे बढ़ चढ़कर बोलने से बचना होगा। यदि धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए आपको किसी से सलाह मशवरा करना हो,तो किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से करें,तभी वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आप रचनात्मक कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आपने किसी भी कार्य को कल पर टाला,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आपका कोई परिजन आपसे नाराज है,तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है,लेकिन परिवार के कुछ ऐसे मुद्दे होंगे,जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे,जिनके लिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके मदद लेनी होगी,तभी वह सफल हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको मनमुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन जो लोग किसी नये व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने किसी भी धन संबंधित मामले को लेकर लापरवाह नहीं होना है,नहीं तो वह आपके गले आ सकता है। व्यापार में भी निवेश करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी हुई,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। किसी परिजन से आपको समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका विश्वास टूटेगा।

धनु राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने साथी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे,लेकिन घर परिवार में भी आपको पूरा लेखा-जोखा रखना होगा,नहीं तो आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपको कुछ मेहनत करनी होगी,तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। व्यवसाय में आपकी कुछ योजनाओं को बल मिलेगा,जिनका भविष्य में आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने साथी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे,लेकिन घर परिवार में भी आपको पूरा लेखा-जोखा रखना होगा,नहीं तो आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपको कुछ मेहनत करनी होगी,तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। व्यवसाय में आपकी कुछ योजनाओं को बल मिलेगा,जिनका भविष्य में आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि : आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा,तभी आप किसी कार्य को कर पाएंगे,नहीं तो आपका मना चंचलता से इधर-उधर रहेगा और आपका ध्यान भटकेगा। यदि आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें बचने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप घर की साफ, सफाई, रखरखाव आदि की ओर भी कुछ ध्यान लगाएंगे और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में लोगों व अपने अधिकारियों से यश बटोरने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको परिवार में किसी सदस्य से आर्थिक मदद मिले,तो आप उससे अपने कुछ कर्ज उतारे,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपसे उधार वापस मांगने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करना होगा,तभी वह उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज गंभीर होकर कार्य करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे,नहीं तो उनका कोई काम बिगड़ भी सकता है और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *