Google Analytics Meta Pixel सीएम बघेल के सामने लगा शिकायतों का अंबार- ग्रामीणों ने बताया, स्कूल में शिक्षक ही नहीं आते, शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिला जांच होगी - Ekhabri.com

सीएम बघेल के सामने लगा शिकायतों का अंबार- ग्रामीणों ने बताया, स्कूल में शिक्षक ही नहीं आते, शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिला जांच होगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभावार दौरे में ग्रामीणों को अपने मुखिया से सीधे शिकायत का मौका मिल रहा है। रविवार को प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में जांच के निर्देश दिए हैं। सुमेरपुर के ग्रामीणों ने बताया, उनके यहां स्कूल में शिक्षक ही नहीं आते। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने बताया, 2016-17 में बनवाये गए शौचालय के लिए पैसे का भुगतान अब तक नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा, जिसको दोषी पाया जाएगा उनपर जरूर कार्यवाही होगी। इससे पहले नवापारा कला की चौपाल में लोगों ने मुख्यमंत्री को परेशानियों की जानकारी दी। लोगोंं ने वन भूमि का पट्टा देने में देरी की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने एसडीएम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। केदारपुर के अमरजीत कुर्रे ने बताया, उनको अब तक डेयरी खोलने पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा, आपका नाम और गांव नोट कर लिया गया है। मैं अफसरों को मामले की जांच के निर्देश दे रहा हूं। अगर शिकायत सही मिली तो जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। आपकी सब्सिडी दिलाई जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सबसे पहले सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा के नवापारा कला में उतरा। वहां उन्होंने पेड़ों के नीचे चौपाल लगाई। उसके बाद वे सुमेरपुर और रामनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं। जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री को शनिवार को बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी अलग से रखने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जो होना चाहिए वह करिए और जो नहीं हो सकता वह नहीं होना चाहिए। निलंबन वहीं किया गया है जहां किसी ने गलत कार्य किया है। अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी दक्षता से काम करना चाहिए। लोगों में आक्रोश तभी होता है जब काम अच्छे से नहीं करते हैं अथवा समय सीमा में कार्य नहीं होते।
नवापारा कला की चौपाल में इस तरह की शिकायतें आईं
प्रेमनगर विधानसभा के नवापारा कला की चौपाल में लोगों ने मुख्यमंत्री को परेशानियों की जानकारी दी। लोगोंं ने वन भूमि का पट्टा देने में देरी की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने एसडीएम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। केदारपुर के अमरजीत कुर्रे ने बताया, उनको अब तक डेयरी खोलने पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने तत्काल सब्सिडी देने के निर्देश दिए।
चौपाल में इस तरह की घोषणाएं भी हुईं
चौपाल में लोगों की शिकायत और मांग सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उमेश्वरपुर में उप तहसील की घोषणा की। प्रेमनगर के उमेश्वरपुर में लो वोल्टेज समस्या दूर करने के लिए बिजली सब स्टेशन की स्वीकृति दी। प्रेमनगर हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नये भवन की घोषणा की। नवापारा गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा की गई। चौरीपहाड़ में देवस्थलों पर सुविधा का विस्तार किया। मुख्यमंत्री ने पेयजल समस्या से ग्रसित गांवों में सौर ऊर्जा से पेयजल सुविधा स्थापित करने की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *