Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप थोड़े से ही प्रयास से सभी कार्य समय से निपटाने में सफल रहेंगे, इसीलिए यदि परिवार में भी कोई विवाद चल रहा है, तो उसे परिवार की मदद से निपटाने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे।

वृष राशि : आज आपको अपने व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर किसी कार्य में हाथ डालेंगे, तो वह आसानी से पूरा नहीं होगा और आप थोड़े निराश हो सकते हैं, इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाना होगा। कला और साहित्य में भी आज आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्य कार्य कर रहे जातकों के लिए पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपने गुरुजनों के साथ व सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आपके काम में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। यदि आपके पुत्र व पुत्री के विवाह में बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से समाप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को रोजगार मिल सकता है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे सदस्य आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं और उनको पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपको अपने परिवार व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे, इसलिए आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिलती दिख रही है। सायंकाल के समय यदि आपके आसपास में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू में रखना होगा। यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको  परेशान कर सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज आप राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी ख्याति से झंडे लहराएंगे, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को निरंतर परित्रम करने की आवश्यकता है, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यापार मे किसी नए कार्य का आरंभ करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। धन संपत्ति अर्चित के लिए आज आप कुछ ऐसे नए कार्य कर सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ योजनाओं को बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। व्यापार मे आज आपको कुछ नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके पुराने शत्रु नौकरी में फिर से सिर उठा सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपके घर परिवार में यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोस्तों की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपके परिश्रम से आज आपकी जय जय कार होगी जिससे आपके नए मित्र भी बनेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास उपलब्धियों का दिन रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज आप अपने पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी में आपके ऊपर कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसको आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए आप परिवार के सदस्यों से नाराजगी जता सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति देखकर आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कुछ अन्य लोगों से संपर्क बन सकते हैं।

Read Also  सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 01 से 03 फरवरी तक

कुंभ राशि : आज का दिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है, लेकिन आप यदि आज कर्ज लेने का मन बना रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की काफी लंबे समय से रुकी हुई डील फाइनल होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप से परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनसे सतर्क रहना होगा। आज आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आस्था बढी दिखेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी प्रयोजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आसानी से मिल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...