Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आज आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपका जीवनसाथी से बिना किसी बात पर झगड़ा कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो अपने जीवनसाथी को समझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने माता पिता की आवश्यकता होगी। आज आप अपने घर परिवार के लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपको अपनी खुशियों का बलिदान करने के लिए होगा। आज आपको यदि अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने के लिए लेकर जा रहे थे, तो आज आपको अपने रुके हुए कार्य पर काम करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। आप घर परिवार की समस्याओं को आज अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने मे कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे कड़वे शब्द बोलता है, तो आपको उन्हें भी सुनना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती हैं, इसके कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपकी किसी बड़े समूह की भागीदारी आपके लिए दिलचस्प हो सकती है, लेकिन आपके खर्चे और बढ़ सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी उसमें आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपनी आवश्यकता की सामग्री पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी को आज आप बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आज किसी योजना में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

Read Also  मैट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में लगी आग-6 घंटे में पाया गया काबू

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपने अपने व्यापार के लिए जो भी सपने देखे हुए हैं,वह हकीकत में बदल सकते हैं, लेकिन आपको अपने उत्साह को काबू में रखना होगा क्योंकि ज्यादा खुशी परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी तरक्की देखकर आपके घर परिवार के शत्रु भी आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। कार्यालय व कामकाज में अधिकता होने के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है, यदि आज आप व्यापार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए जाएंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती हैं।  यदि आपका किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमे अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद मे व्यतीत करेंगे, जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी चिंता के कारण अपनी खुशियों के पल को खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसा ना होने दें। आज आपकी नौकरी में किसी की भी गलती को आपके ऊपर थोपा जा सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन यदि आप अपनी समझदारी से काम लेंगे, तो उन सभी परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए कोई भी फैसला लेना पड़ सकता है।

Read Also  टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल कप्तानी करते दिखेंगे, टेस्ट में रोहित और विराट वापसी करेंगे

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज जिन लोगों को आंखों से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो उन्हें सतर्क रहना होगा व प्रदूषण रहित जगहों पर जाने से बचना होगा, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि मुमकिन हो, तो आज सूरज की तेज रोशनी से भी बचना होगा। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती हैं, लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी।

धनु राशि : आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा को आप महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को आज दोगुना करेगा, लेकिन आपको जरूरत से ज्यादा खर्चा और किसी की चालाकी भरी आर्थिक योजना से बचना होगा, नहीं तो वह आपके व्यापार में होने वाले लाभ के रास्ते में रुकावट बन सकता है। आज आपके जीवनसाथी व आपके परिजनों की वजह से आपका दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है, इसके कारण आपको मानसिक तनाव महसूस होगा। आज आप अपने व्यापार में चल रही किसी परेशानी को अपने भाई से साझा करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर है। आज आपको अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके बदले वह आपसे कुछ लेने की इच्छा रखेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका के 35 टुकड़े किए: रोज रात 2 बजे श्रद्धा के टुकड़े जंगल में फेंकता था

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए किसी भी दिशा में प्रयास करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में संदिग्ध व्यक्तियों से लेनदेन करते समय सोच विचार कर करना होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग आज  अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या चॉकलेट आदि लेकर आ सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी की बातों से दबाव में नहीं आना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना बदले, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपका दिन खुशनुमा बनेगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...