Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा वाला रहेगा, जो लोग किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज कंपनी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। कुछ लोगों को आज अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके कारण परिवार का माहौल भी थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, जो लोग आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज अपने व्यवसाय में तेजी देखने को मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आज आप कहीं अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें।

वृष राशि : आज आपको अपने घर के लोगों से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपका कोई ऐसा राज ना खुल जाए, जो आपने अभी तक किसी को नहीं बताया था। आज आप किसी भूमि व वाहन खरीदने की भी तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज माता पिता जी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज आप धीमी गति से चल रहे अपने कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा करेंगे, तो वह भी काफी हद तक आपकी परेशानियों से आपको मुक्ति दिलवा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को ध्यान से कार्य करना होगा, नहीं तो आपको किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। संतान को यदि कोई कोर्स करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी और त्यौहार जैसा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। आज आपको अपने खर्चे को अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उनकी धन कोष में कमी आ सकती है, जिसके कारण की आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा ,क्योंकि आज खानपान की वजह से आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए यदि आज घर में पकवान, मिठाई आदि बने, तो उन पर विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है। सायंकाल का समय बच्चे आपके साथ घूमने जाने की फरमाइश कर सकते हैं, आप उन्हे मूवी माल आदिलेकर जा सकते हैं। यदि आज कहीं जाए, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपको कोई चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी कर रहे जातकों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आपका यदि कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा था, तो उसमें दोपहर बाद आज आपका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी प्रतिक्षा भी लंबे समय से कर रहे थे जिसके कारण आप और आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न चित्त हो उठेंगे व आज आप किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप अपने बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपके जरूरी कार्य आगे के लिए टाल सकते हैं। शाम के समय आज आपकी माता जी को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि उनके कष्टों में वृद्धि हो, तो आज डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको उनसे बात करते समय ध्यान देना होगा व थोड़ा संभलकर करनी होगी, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी सामाजिक समारोह में भी आज आप हिस्सा ले सकते हैं।आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने होगे, नहीं तो परिवार के सदस्यों में कोई आपसी घमासान छिड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स को करना चाहते हैं, तो उसमें भी उन्हें एडमिशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने परिवार के सदस्यों से को बताकर जाए, तो बेहतर रहेगा। आज आपके व्यवसाय में यदि कुछ परेशानी आ रही थी, तो उन्हें आप अपने बड़े भाई अथवा बड़ी बहन की मदद से काफी हद तक दूर करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको किसी भी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो बाद में यह आपके रिश्तो में दरार डलवा सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि घर परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और उसे दूर कर आप एक दूसरे के गले मिलेंगे। यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच आज कोई बात बने, तो उसमें एक दूसरे से लड़ने से बेहतर होगा कि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करे, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। छोटे बच्चे आज आपसे घूमने की फरमाइशे कर सकते हैं और आप उन्हे पूरी करते नजर आएंगे। आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि यह व्यक्ति भरोसे के लायक है या नहीं तो बाद में आपको धोखा मिल सकता है।

मकर राशि : आज आप अपने पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने जीवन के किसी भी फैसले को जोश में लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहे। आपके जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे,तो आज आप उन्हे अपने मित्रों के सगे संबंधियों से बातचीत करके आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ आवश्यकताओं की खरीदारी की वस्तुओं की शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपकी वाणी की मिठास आपके चारों ओर के लोगों को आपका अपना बनाएंगी, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, जिसका बहुत बड़ा लाभ सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को होने वाला है। आपके पास जरूरी कार्य ज्यादा ना होने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने माता पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ लोगों से भी मिलजुल सकते हैं। यदि आपने कुछ समय पहले शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश किया था, तो आज आपको वह धन लाभ दे सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी वजह सदस्य की सलाह को मानकर किसी नए व्यवसाय को भी कर सकते हैं, जिसमें आपको तरक्की मिलेगी व आपको धन लाभ भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो परिवार के लोगों से बात करके व सलाह मशवरा करके की यात्रा आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी, लेकिन रास्ते में आपको अपने जरूरी वह कीमती सामानों की सुरक्षा रखनी होगी, नहीं तो आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...