अमेरिका में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक

नाचा ने शिकागो में आयोजित ’इंडिया डे परेड’ में जनजाति संस्कृति का किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति की महक देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए दी बधाई

amrica.111
amrica.111

रायपुर-नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) ने अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ’इंडिया डे परेड’ के दौरान भारत की समृद्ध आदिवासी सामुदायिक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इंडियन कम्युनिटी आउटरीच द्वारा आयोजित परेड में नाचा के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और संस्कृति को दर्शाया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेशभूषा दुर्ग जिले के लोक कलाकार श्री रिखी क्षत्रीय द्वारा तैयार की गई।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अमेरिका में बसे सभी भारतीयों को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी माटी की महक और संस्कृति के सात समुंदर पार तक विस्तार से देश-दुनिया भारत की विशेषकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकेगी। इसके लिए नाचा के सदस्य बधाई के पात्र हैं।
नाचा के अध्यक्ष श्री गणेश कर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों से यह परेड छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने में सहायक रही है। परेड में जनजाति संस्कृति के प्रदर्शन से शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों को भी बस्तर की संस्कृति को गहराई से अनुभव करने का अवसर मिला, जिसको भरपूर सराहना मिली। उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का यह पहला उदाहरण है। कैलिफोर्निया, यूके, डेट्रॉइट और टोरंटो में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों में भी नाचा इसी तरह छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का प्रचार करेगा। उल्लेखनीय है कि नाचा, छत्तीसगढ़ के अनिवासी भारतीयों का एक संघ है। नाचा की उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन और एनआरआई एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के नाम से 19 देशों में उपस्थिति है। यह छत्तीसगढ़ की विरासत, संस्कृति, भाषा और कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देता है। भारत के बाहर छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर नाचा को कई सामुदायिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *