रायपुर के कमल विहार क्षेत्र में देखने को मिला है। आदतन बदमाश पूजा सचदेवा ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर छह से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं कमल विहार के फ्लैट में उन्हें बंधक बनाकर सामान और रुपए भी लूट लिए। पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट की। छात्राओं के साथ छेड़खानी की और उनके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया।आरोपियों ने छात्र-छात्राओं के लैपटॉप, मोबाइल, मोपेड करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने धमकाया कि यदि पुलिस में मामले की शिकायत की,तो अंजाम बुरा होगा। मामले में पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने इस संबंध में केवल मारपीट का केस दर्ज किया है। देर शाम पुलिस ने पूजा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।









